फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UAE: Dubai Crown Prince inaugurates IIM Ahmedabad campus, India-UAE boost education ties

IIM Ahmedabad UAE: दुबई में आईआईएम अहमदाबाद का नया कैंपस, क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन राशिद ने किया उद्घाटन

Thu, 11 Sep 2025 08:46 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 11 Sep 2025 08:46 PM IST
सार

IIM Ahmedabad Dubai: दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान ने आईआईएम अहमदाबाद के दुबई कैंपस का उद्घाटन किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसे शिक्षा के वैश्वीकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया। भारत-यूएई ने शोध और शिक्षा सहयोग को और गहरा करने पर जोर दिया।
 

विज्ञापन
UAE: Dubai Crown Prince inaugurates IIM Ahmedabad campus, India-UAE boost education ties
दुबई (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Dubai: दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने गुरुवार को इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) अहमदाबाद के दुबई कैंपस का उद्घाटन किया। यह जानकारी शिक्षा मंत्रालय ने दी है।

विज्ञापन


केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जो इन दिनों दो दिवसीय दौरे पर यूएई में हैं, ने इसे भारत की शिक्षा के वैश्वीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। प्रधान ने कहा, “आईआईएम अहमदाबाद का दुबई कैंपस भारत के श्रेष्ठ को दुनिया तक पहुंचाएगा। दुबई ने आज ‘भारतीय मूल्यों और वैश्विक दृष्टिकोण’ के आदर्श को अंतरराष्ट्रीय मंच देने का काम किया है।”

विज्ञापन

यूएई के मंत्री भी रहे मौजूद

इस दौरान प्रधान ने यूएई के कार्यवाहक उच्च शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान मंत्री अब्दुलरहमान अब्दुलमान्नान अल अवार से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने उच्च शिक्षा में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की और ज्ञान, नवाचार तथा शोध को भारत-यूएई के व्यापक रणनीतिक साझेदारी के केंद्रीय स्तंभ बनाने पर सहमति जताई।

मंत्रालय के मुताबिक, बातचीत में उभरते क्षेत्रों में संयुक्त शोध, क्षमता निर्माण और सांस्कृतिक व अकादमिक आदान-प्रदान पर भी जोर दिया गया। दोनों देशों ने इस बात को दोहराया कि भारत प्रतिभा का वैश्विक केंद्र है और यूएई आर्थिक शक्ति का केंद्र है। इसलिए आपसी संबंधों को और मजबूत करना दोनों की साझा प्राथमिकता है।

शिक्षा मंत्री प्रधान ने किया आईआईटी दिल्ली के अबूधाबी कैंपस का दौरा 

बुधवार को प्रधान ने आईआईटी दिल्ली के अबूधाबी कैंपस का दौरा किया और वहां अटल इन्क्यूबेशन सेंटर (AIC) का उद्घाटन भी किया। यह किसी भारतीय संस्थान के विदेश स्थित कैंपस पर स्थापित होने वाला पहला अटल इन्क्यूबेशन सेंटर है।

प्रधान का यह दौरा शिक्षा के क्षेत्र में नए सहयोग, अकादमिक उत्कृष्टता और नवाचार को बढ़ावा देने तथा दोनों देशों के युवाओं और छात्रों की आकांक्षाओं को पूरा करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed