फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Two PhD students return from Wuhan to Delhi for two weeks

वुहान से भारत लौटे दो PhD स्टूडेंट्स, कोरोना से अब तक 2800 लोगों की मौत

Fri, 28 Feb 2020 11:47 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 28 Feb 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
Two PhD students return from Wuhan to Delhi for two weeks
कोरोनावायरस का पहला पॉजिटिव मामला केरल में मिला है (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विज्ञापन

चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस विषाणु से 2800 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 83 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। चीन के बाद दक्षिण कोरिया में सबसे ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। यहां 2,022 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। इस बीच, महाराष्ट्र के रहने वाले दो पीएचडी स्टूडेंट्स वुहान से भारत लौट आए हैं। ये दोनों स्टूडेंट्स गुरुवार को भारत लौटे हैं।

जनवरी में जब भारतीय विद्यार्थी को वुहान से बाहर निकाला गया था उस वक्त इन दोनों स्टूडेंट्स ने वहीं रुकने की ठानी थी। लेकिन अब गिरीश पाटिल और चंद्रदीप जाधव नाम के ये दोनों  स्टूडेट्स भारत लौट आए हैं।

विज्ञापन


ये दोनों ही स्टूडेंट्स वुहान यूनिवर्सिटी से विज्ञान और प्रौद्योगिकी में पीएचडी कर रहे हैं। ये दोनों ही विद्यार्थी 14 दिन तक निगरानी में रहेंगे और देखा जाएगा कि कहीं ये कोरोना वायरस से संक्रमित तो नहीं है। ये दोनों विद्यार्थी फिलहाल दो हफ्ते तक दिल्ली में ही रहेंगे और उसके बाद अपने घर लौटेंगे। कोरोना वायरस लगातार फैल रहा है और यूरोप के 11 देशों में इस वायरस ने कहर मचाया हुआ है। दुनियाभर के 30 से ज्यादा देशों में कोरोना की दहशत फैली हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed