{"_id":"58da82004f1c1b442363eeb7","slug":"two-days-pharmaneo-conference-in-invertis-university-accomplished","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय फार्मेसी कांफ्रेस का समापन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय फार्मेसी कांफ्रेस का समापन
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Wed, 29 Mar 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में चल रही दो दिवसीय “फॉरमैनो 2017” अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस का मंगलवार को समापन हो गया | इस कांफ्रेंस में छात्रों को ड्रग डिलीवरी सिस्टम ऑफ फायटोकॉन्सटिट्यूटेट्स - पास्ट प्रेजेंट एंड फ्यूचर के विषयों से अवगत कराया गया | इस दौरान टेक्निकल सेशन और ओरल प्रेजेंटेशन भी हुई |
विज्ञापन
इस कांफ्रेंस के मुख्य वक्ता डॉ. ऍन.पी.यादव ऍन.बी.आर.आई लखनऊ, डॉ. अमीर मिर्जा न्यूजीलैंड फुल्विक लिमिटेड न्यूजीलैंड और प्रो.एस.अच् अंसारी जामिया हमदर्द दिल्ली से थे| डॉ.आर.के.शुक्ला ने सत्र की अध्यक्षता की| डॉ. ऍन.पी.यादव ने टी-फायटोकॉन्सटीटूएंट्स ऐज़ एक्टिव प्रिंसिपल फॉर ड्रग डिलीवरी विषय पर अपनी पॉवर पॉइंट प्रस्तुति दी, साथ ही डेवलपमेंट ऑफ हर्बल फार्मूलेशन विषय पर भी ऊपर प्रकाश डाला और ड्रग्स के इस्तेमाल से होने वाली स्किन प्रॉब्लम के बारे में भी चर्चा की।
विज्ञापन
उन्होंने छात्रों को यह सीख दी की हमें अपने संसाधनों का उपयोग प्रकाशन के लिए करना चाहिए। इस कार्यक्रम के चलते प्रो.एस.अच् अंसारी ने अपने विषय “रीसेंट डेवलपमेंट इन क्वालिटी स्टैंडर्ड एंड ड्रग डिलीवरी फॉर हर्बल ड्रग्स” की तरफ भी ध्यान केंद्रित किया और इसके साथ कार्यक्रम के संयोजक को इस सुनहरे मौके के लिए धन्यवाद अर्पित किया।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में लगभग 30 ओरल प्रेजेंटेशन हुईं। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अजित यादव ने छात्रों को ड्रग्स की महत्वता के बारे में समझाया तथा इस क्षेत्र में भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।
साथ ही छात्रों को ज्यादा से ज्यादा ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के सह-संयोजक डॉ. विपिन अग्रवाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कांफ्रेंस में वाईस चांसलर प्रोफ जगदीश राय , प्रो वाईस चांसलर प्रोफ वाई.डी.एस आर्या , डीन एडमिनिस्ट्रेशन श्री एल.पी. मिश्रा , डीन इंजीनियरिंग डॉ आर.के. शुक्ला ,डीन मैनेजमेंट डॉ. मनीष गुप्ता , रवि देवल ,संजीव मौर्या आदि मौजूद रहे।
कमेंट
कमेंट X