TS Inter Result 2023: तेलंगाना 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, जानें पास प्रतिशत
TS Inter Result 2023: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) ने तेलंगाना इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Telangana TSBIE 1st, 2nd year Results 2023 Out: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) ने तेलंगाना इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। दोनों परीक्षाओं में शामिल छात्र-छात्राएं TSBIE की आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in के माध्यम से बीएसई तेलंगाना 2023 रिजल्ट देख सकते हैं।
दो वर्षों का पास प्रतिशत
तेलंगाना बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट प्रथम और द्वितीय वर्ष के लिए घोषित किया गया है। प्रथम वर्ष का कुल पास प्रतिशत 63.85% है, जबकि द्वितीय वर्ष का पास प्रतिशत 65.26% है। जो छात्र तेलंगाना प्रथम, द्वितीय वर्ष की परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों -tsbie.cgg.gov.in और results.cgg.gov.in पर देख सकते हैं।
TS Inter Result ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले टीएस इंटरमीडिएट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - tsbie.cgg.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर, "तेलंगाना टीएस इंटरमीडिएट रिजल्ट 2023" लिंक पर क्लिक करें।
-
हॉल टिकट नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
-
'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
-
टीएस इंटर प्रथम वर्ष का परिणाम 2023 और टीएस इंटर द्वितीय वर्ष का परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
-
अब भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम को चेक करें और सेव करें।
तेलंगाना बोर्ड 12वीं की परीक्षा में इस साल, नौ लाख से अधिक छात्रों ने आईपीई प्रथम, द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं दी थीं। टीएस इंटर परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले छात्रों की कुल संख्या में से 4,82,677 पहले वर्ष में और 4,65,022 दूसरे वर्ष में थी।
इन वेबसाइटों पर मिलेगा रिजल्ट
-
tsbie.cgg.gov.in
-
results.cgg.gov.in
-
examresults.ts.nic.in
-
bse.telangana.gov.in
-
bseresults.telangana.gov.in
कमेंट
कमेंट X