फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   TS Inter 2nd year result likely on June 15

जानिए, कब जारी होगा तेलंगाना बोर्ड के बारहवीं कक्षा का रिजल्ट?

Tue, 02 Jun 2020 08:22 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 02 Jun 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
TS Inter 2nd year result likely on June 15
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 15 जून तक जारी कर सकता है। बारहवीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य जारी है और संभावना है कि बोर्ड 15 जून तक इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दे। हालांकि, बोर्ड की तरफ से रिजल्ट के जारी होने को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।

विज्ञापन


इससे पहले सूबे के शिक्षा मंत्री पी सबिता इंद्र रेड्डी का कहना था कि बारहवीं कक्षा की कॉपियों के जांच के लिए मूल्यांकन केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। उन्होंने उस वक्त कहा था कि बारहवीं का रिजल्ट जून के दूसरे हफ्ते में जारी हो सकता है।
विज्ञापन


तेलंगाना में इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं के लिए 9.65 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 4.80 लाख छात्रों ने प्रथम वर्ष और 4.85 लाख छात्रों ने दूसरे वर्ष की परीक्षाएं दी थी। बोर्ड की तरफ से रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in और results.cgg.gov.in पर जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षाओं में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय और एग्रीगेट में कम से कम 35 प्रतिशत अंक लाने अनिवार्य हैं। पिछले साल टीएस इंटर द्वितीय वर्ष के परिणामों में 70.8 फीसदी लड़कियां और 58.2 फीसदी लड़के पास हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed