{"_id":"5ed645f98ebc3e9085018b34","slug":"ts-inter-2nd-year-result-likely-on-june-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, कब जारी होगा तेलंगाना बोर्ड के बारहवीं कक्षा का रिजल्ट?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जानिए, कब जारी होगा तेलंगाना बोर्ड के बारहवीं कक्षा का रिजल्ट?
Tue, 02 Jun 2020 08:22 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 02 Jun 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 15 जून तक जारी कर सकता है। बारहवीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य जारी है और संभावना है कि बोर्ड 15 जून तक इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दे। हालांकि, बोर्ड की तरफ से रिजल्ट के जारी होने को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।
विज्ञापन
इससे पहले सूबे के शिक्षा मंत्री पी सबिता इंद्र रेड्डी का कहना था कि बारहवीं कक्षा की कॉपियों के जांच के लिए मूल्यांकन केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। उन्होंने उस वक्त कहा था कि बारहवीं का रिजल्ट जून के दूसरे हफ्ते में जारी हो सकता है।
विज्ञापन
तेलंगाना में इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं के लिए 9.65 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 4.80 लाख छात्रों ने प्रथम वर्ष और 4.85 लाख छात्रों ने दूसरे वर्ष की परीक्षाएं दी थी। बोर्ड की तरफ से रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in और results.cgg.gov.in पर जारी होगा।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय और एग्रीगेट में कम से कम 35 प्रतिशत अंक लाने अनिवार्य हैं। पिछले साल टीएस इंटर द्वितीय वर्ष के परिणामों में 70.8 फीसदी लड़कियां और 58.2 फीसदी लड़के पास हुए थे।
कमेंट
कमेंट X