BSEB: बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा उत्तर कुंजी को चुनौती देने का आज आखिरी दिन, तुरंत दर्ज करें आपत्ति
BSEB Class 12th Compartment Exam 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड आज कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा की उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने की विंडो बंद कर देगा। कैसे दे पाएंगे छात्र उत्तर कुंजी को चुनौती, यहां पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSEB Class 12th Compartment Exam 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) आज 23 मई को कक्षा 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 के लिए उत्तर कुंजी चुनौती विंडो बंद कर देगा। जो छात्र बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित हुए थे और उत्तर कुंजी को चुनौती देना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, "यदि नियत तिथि के बाद किसी भी व्यक्ति/व्यक्तियों द्वारा किसी भी माध्यम से कोई आपत्ति दर्ज की जाती है, तो उस पर विचार नहीं किया जाएगा।"
आपको बता दें की बीएसईबी ने कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट थ्योरी परीक्षा की उत्तर कुंजी कल जारी कर दी थी। छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा उत्तर कुंजी 2024 पर आपत्तियां उठाने के लिए अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।
बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 29 अप्रैल से लेकर 11 मई, 2024 तक आयोजित की गई थी। बीएसईबी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर बीएसईबी कक्षा 12 कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित करेगा।
BSEB Class 12th Compartment Exam 2024: कैसे दर्ज करें उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति
- सबसे पहले छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- उसके बाद “उत्तर कुंजी परीक्षा 2024 के संबंध में आपत्ति दर्ज करें” लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपत्ति सबमिट करें और उसका प्रिंट ले लें।
कमेंट
कमेंट X