फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   TN Schools Reopening Decision on reopening schools for classes 1 to 8 not taken yet- Education Minister

तमिलनाडु: जानिए, कब से खुलेंगे पहली से लेकर आठवीं तक के स्कूल

Fri, 12 Feb 2021 02:24 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 12 Feb 2021 02:24 PM IST
विज्ञापन
TN Schools Reopening Decision on reopening schools for classes 1 to 8 not taken yet- Education Minister
विद्यार्थी ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

तमिलनाडु में अभी तक पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूल नहीं खुले हैं। सूबे की सरकार ने पहली से लेकर आठवीं तक के स्कूलों को फिर से खोलने को लेकर तारीख भी तय नहीं की है। शिक्षा मंत्री  के.ए. सेनगोट्टायन का कहना है कि पहली से लेकर आठवीं तक के स्कूल कब से खुलेंगे अभी इस पर फैसला नहीं हुआ है। बता दें कि सूबे में पिछले साल मार्च से ही कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्कूलों को बंद रखा गया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Odisha Civil Service Exam 2021: ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को फिर से खोलने को लेकर कोई निरीक्षण नहीं किया गया है। उन्होंने यह बात मीडिया से बातचीत करते हुई कही है। बता दें कि सूबे में नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के स्कूल पहले ही खुल चुके हैं। नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूलों को 8 फरवरी से खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2021: पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, बसंत पंचमी पर होगा शुभ मुहूर्त


जबकि, दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूलों को पिछले महीने से ही खोल दिया गया था। सूबे में 19 जनवरी से दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोल दिया गया था।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed