फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   TJEE 2022 Admit Card Out Know How to Download Tripura Joint Entrance Examination Hall Tickets

TJEE 2022 Admit Card: टीजेईई परीक्षा 27 अप्रैल को होगी, प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने के लिए ये है तरीका

Thu, 21 Apr 2022 05:04 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 21 Apr 2022 05:04 PM IST
सार

TJEE 2022 Admit Card Out: टीजेईई परीक्षा 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक त्रिपुरा बोर्ड ऑफ जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन की आधिकारिक वेबसाइट tbjee.nic.in पर सक्रिय कर दिया गया है।

विज्ञापन
TJEE 2022 Admit Card Out Know How to Download Tripura Joint Entrance Examination Hall Tickets
Tripura Joint Entrance Exam 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

TJEE 2022 Admit Card Out: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (TBJEE) ने टीजेईई 2022 एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी किया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक त्रिपुरा बोर्ड ऑफ जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन की आधिकारिक वेबसाइट tbjee.nic.in पर सक्रिय कर दिया गया है।

विज्ञापन


परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने संबंधित हॉल टिकट को उपरोक्त वेबसाइट से पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके देख और डाउनलोड कर सकते हैं।आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को अपने संबंधित हॉल टिकट की हार्ड कॉपी अनिवार्य रूप से परीक्षा केंद्र पर ले जाना आवश्यक है। त्रिपुरा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (TJEE) 27 अप्रैल को आयोजित होने वाली है। ये परीक्षा हर साल त्रिपुरा राज्य के कई कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में उम्मीदवारों को प्रवेश प्रदान करने के लिए आयोजित की जाती है।
विज्ञापन

 

टीजेईई 2022 एडमिट कार्ड की कर लें जांच

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि अब परीक्षा में कम ही समय बचा है। इसलिए वे अपना परीक्षा प्रवेश- पत्र डाउनलोड कर लें और अच्छे जांच कर लें। यदि उन्हें इनमें से किसी भी विवरण में विसंगतियां या त्रुटियां मिलती हैं तो परीक्षा शुरू होने से कुछ समय या दिन पहले ही अपने हॉल टिकट में सुधार करवाने के लिए परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकारी से संपर्क करना चाहिए। 

 
  • उम्मीदवार का नाम
  • परीक्षा की तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • उम्मीदवार का फोटो
  • उम्मीदवार की नामांकन संख्या
 

 

TJEE 2022 एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए चरण

परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने संबंधित एग्जाम हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे बताई गई आसान एवं चरणबद्ध प्रक्रिया का उल्लेख कर सकते हैं।

 
  1. टीजेईई की आधिकारिक वेबसाइट tbjee.nic.in पर जाएं।
  2. TJEE 2022 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब इसके बाद आप एक नए लॉगिन पेज पर पहुंचेंगे।
  4. अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या, पासवर्ड और सत्यापन कोड दर्ज करें।
  5. टीजेईई 2022 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। सभी महत्वपूर्ण विवरणों को ध्यान से देखें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  6. भविष्य के संदर्भों के लिए इसकी प्रति प्रिंट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed