फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Tips: Why hesitate to ask for help? You will be getting help by maintaining confidence and humility

Tips: मदद मांगने में हिचकिचाहट क्यों? आत्मविश्वास और विनम्रता का सही संतुलन बनाकर पाएंगे मदद में सफलता

Thu, 06 Feb 2025 08:15 AM IST
शिवम गर्ग मेलोडी वाइल्डिंग, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
मेलोडी वाइल्डिंग, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 06 Feb 2025 08:15 AM IST
सार

Tips: किसी से मदद मांगने में सबसे महत्वपूर्ण आपके बात करने का लहजा होता है। इसलिए स्पष्ट रहें और सीधे मुद्दे की बात करें। मदद के लिए अनुरोध करने के बजाय ऐसे बात करें जैसे आप सामने वाले से कोई जानकारी मांग रहे हों।

विज्ञापन
Tips: Why hesitate to ask for help? You will be getting help by maintaining confidence and humility
Asking for Help - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Tips: हो सकता है कई बार आपके सामने ऐसी असामान्य परिस्थितियां आ जाएं, जिन्हें आप बगैर किसी की मदद के अपने दम पर ही संभालने की कोशिश करें। आपको लगे कि आप अकेले ही चीजों को संभाल सकते हैं, खासकर किसी ऐसे काम या प्रोजेक्ट में जो आपके लिए बिल्कुल नया हो। वास्तव में, सब कुछ अपने बलबूते ही करने की कोशिश में अनावश्यक तनाव और अमूमन गलतियां भी हो सकती हैं। ऐसे में, अकेले संघर्ष करने के बजाय अक्सर मदद मांगना बेहतर विकल्प होता है। यदि आप किसी से सोच-समझकर और स्पष्ट तरीके से सहायता मांगते हैं, तो इससे आपका आत्मविश्वास और विनम्र व्यवहार ही झलकता है। कुछ बातों का ध्यान रखकर आप ऐसा कर सकते हैं।
विज्ञापन

मुद्दे की बात

किसी से मदद मांगने में सबसे महत्वपूर्ण आपके बात करने का लहजा होता है। इसलिए स्पष्ट रहें और सीधे मुद्दे की बात करें। मदद के लिए अनुरोध करने के बजाय ऐसे बात करें जैसे आप सामने वाले से कोई जानकारी मांग रहे हों। उदाहरण के लिए कुछ ठोस कहकर शुरुआत करें जैसे कि मैं जिस चुनौती का सामना कर रहा हूं, उस पर आपके विचार जानना चाहता हूं। इससे पता चलता है कि आप सामने वाले की विशेषज्ञता का सम्मान करते हैं और बातचीत को एक सार्थक दिशा देना चाहते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

कमियों को उजागर करने से बचें

मदद मांगते समय अपनी क्षमताओं को कम करके आंकने या कमजोरियों पर ध्यान न दें। ऐसा करके आप अपनी कमियों को उजागर करने से बच पाएंगे। बजाय इसके दूसरे व्यक्ति के कौशल कैसे आपकी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं, इस बात पर ध्यान दें। आप उनसे कह सकते हैं कि आपके पास एक बेहतरीन हुनर है, इसलिए आपके सुझाव इस कार्य को और बेहतर बना सकते हैं।

बातों में झलके आत्मविश्वास

बातचीत करने का आपका तरीका आपके आत्मविश्वास का प्रतिबिंब होता है। यदि आप किसी से मदद मांगने जाएं, तो बातचीत की शुरुआत ऐसे वाक्यों से करें, जिनसे आपका आत्मविश्वास झलकता हो। इसके लिए जरूरी है कि आपको वास्तविक समस्या के बारे में अच्छी तरह से पता हो और उससे संबंधित कुछ सुझाव भी आपके पास होने चाहिए। यह दर्शाता है कि आप किसी पर पूरी तरह निर्भर नहीं हैं।

सलाह मांगें

किसी से सीधे मदद मांगने के बजाय उसे सलाह के रूप में जानने का प्रयास करें। किसी समस्या को हल करने के लिए सामने वाले के तरीकों को जानने का प्रयास करें। इससे पता चलता है कि आप उनसे सीखने में वास्तव में रुचि रखते हैं। ऐसा करके आप कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अधिक सक्षम और खुद को नियंत्रित महसूस कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed