{"_id":"6ad59b137c7119d63e07176f","slug":"tiger-shroff-education-how-educated-is-the-bollywood-actor-firing-incident-in-mumbai-leaves-fans-concerned-2026-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कितने पढ़े-लिखे हैं टाइगर श्रॉफ: फायरिंग के दौरान बाल-बाल बची एक्टर की जान, जानें उनकी पढ़ाई से जुड़े फैक्ट्स","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कितने पढ़े-लिखे हैं टाइगर श्रॉफ: फायरिंग के दौरान बाल-बाल बची एक्टर की जान, जानें उनकी पढ़ाई से जुड़े फैक्ट्स
Mon, 19 Oct 2026 09:52 AM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Mon, 19 Oct 2026 09:52 AM IST
सार
मुंबई के जुहू में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, अभिनेता सुरक्षित हैं, जबकि एक ऑटो चालक घायल हुआ है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है, जिसकी जांच जारी है। जानिए टाइगर श्रॉफ की पढ़ाई, मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण और फिल्मी करियर से जुड़ी खास बातें।
विज्ञापन
Tiger Shroff Education
- फोटो : AI Generated
विस्तार
रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलीबारी हुई। इस घटना में अभिनेता बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि टाइगर फुटबॉल मैच खेलने के बाद अपनी बीएमडब्ल्यू कार से निकल रहे थे, तभी हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर गोलियां चला दीं। घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इनमें दो लोग गाड़ी की सामने वाली और साइड की खिड़की पर गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं। अब इस मामले की जांच मुंबई पुलिस की अपराध शाखा कर रही है। घटना के समय वहां मौजूद एक महिला का बयान भी सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने क्या जानकारी दी?
पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। हालांकि, घटना में एक ऑटो रिक्शा चालक के घायल होने की खबर है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है। घटना के कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई, जिसमें कुछ लोगों ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। पोस्ट में यह भी कहा गया कि अभिनेता को पहले फोन करके चेतावनी दी गई थी। हालांकि, पुलिस ने अभी इस पोस्ट और उसमें किए गए दावों की पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ कितने पढ़े-लिखे हैं?
टाइगर श्रॉफ का जन्म 2 मार्च 1990 को मुंबई में हुआ था। उनका असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है और वह अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे हैं। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई स्थित अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से पूरी की। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए एमिटी विश्वविद्यालय में दाखिला लिया, लेकिन अभिनय और फिल्मों में करियर बनाने के कारण उनकी कॉलेज की पढ़ाई पूरी नहीं हो सकी। टाइगर को बचपन से ही खेल, फिटनेस और मार्शल आर्ट्स में दिलचस्पी रही है। यही वजह है कि उन्होंने फिल्मों में आने से पहले शारीरिक प्रशिक्षण और एक्शन कौशल पर काफी ध्यान दिया।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X