{"_id":"5ed5f8758ebc3e907d0838bb","slug":"there-will-be-only-final-year-and-final-semester-examinations-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में सिर्फ अंतिम वर्ष और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी, पढ़ें पूरी जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
छत्तीसगढ़ में सिर्फ अंतिम वर्ष और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी, पढ़ें पूरी जानकारी
Tue, 02 Jun 2020 12:27 PM IST
Garima Garg
PTI
PTI
Published by: Garima Garg
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन के कारण विश्वविद्यालयों की अब केवल अंतिम वर्ष और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं ही आयोजित की जाएंगी। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए मार्च 2020 से जारी लॉकडाउन की वजह से उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा सत्र 2019-20 की विश्वविद्यालयी परीक्षाओं के अंतर्गत अब सिर्फ अंतिम वर्ष और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी जबकि अन्य सभी कक्षाओं की वार्षिक या सेमेस्टर परीक्षा नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिन प्रश्न-पत्रों की परीक्षाएं 14 मार्च तक आयोजित हो चुकी हैं, उनका मूल्यांकन किया जाना है तथा बचे हुए प्रश्न-पत्रों के प्राप्तांक की गणना पिछले वर्ष के प्राप्तांक/आंतरिक मूल्यांकन/असाइनमेंट कार्य के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए विश्वविद्यालयों को यह छूट दी गई है कि वे तीनों विकल्पों में से किसी एक या एक से अधिक विकल्पों का चयन कर सकते हैं। इस पद्धति के आधार पर जारी अंकसूची के स्थान पर यदि कोई विद्यार्थी श्रेणी सुधार करना चाहे तब आगामी वर्ष या सेमेस्टर में विशेष परीक्षा के आयोजन की व्यवस्था विश्वविद्यालय द्वारा की जाएगी। यह व्यवस्था केवल शिक्षा सत्र 2019-20 के लिए मान्य है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार वार्षिक परीक्षा पद्धति के अंतर्गत अंतिम वर्ष और अंतिम सेमेस्टर तथा सभी कक्षाओं के स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन लॉकडाउन समाप्त होने के बाद तथा सभी विश्वविद्यालयों द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जारी नियमों का पालन करते हुए किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय सेमेस्टर पद्धति के अंतर्गत अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा के आयोजन से पहले सभी महाविद्यालयों से पाठ्यक्रम पूर्ण होने का प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद ही परीक्षा की तिथियां घोषित करेंगे।
कमेंट
कमेंट X