{"_id":"635a208a957fd773e57f63e4","slug":"the-national-testing-agency-is-about-to-release-the-ugc-net-result-2022-anytime","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UGC NET Result 2022: एनटीए जल्द ही जारी करेगा यूजीसी नेट का रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UGC NET Result 2022: एनटीए जल्द ही जारी करेगा यूजीसी नेट का रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक
Thu, 27 Oct 2022 11:39 AM IST
सौरभ पांडे
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडे
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:39 AM IST
सार
UGC NET Result 2022: एनटीए जल्द ही यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी करने वाला है। उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपने संबंधित स्कोर देख सकेंगे।
विज्ञापन
UGC NET 2021 Result
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET Result 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नेट (UGC NET 2022) का रिजल्ट जारी करने वाली है। एनटीए दिसंबर 2021 और जून 2022 के मर्ज किए गए चक्रों के परिणाम को एक साथ जारी करेगा। जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपने संबंधित स्कोर देख सकेंगे।
UGC NET Result 2022: पहले जारी की गई थी उत्तर कुंजी
यूजीसी नेट 2022 परीक्षा के आयोजन के बाद प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की गई थी, जिसके खिलाफ 26 अक्टूबर को आपत्ति विंडो बंद कर दी गई थी। एनटीए द्वारा अगली अधिसूचना के रूप में अंतिम उत्तर कुंजी के साथ-साथ परिणाम भी जारी होंगे। यूजीसी नेट स्कोरकार्ड देखने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवश्यक क्रेडेंशियल्स जैसे आवेदन संख्या, जन्म की तारीख आदि को भरना होगा।
UGC NET Result 2022: ऐसे चेक करें परिणाम
उम्मीदवार यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 मर्ज परीक्षा परिणाम ugcnet.nta.nic.in और nta.nic.in पर देख सकते हैं।
UGC NET Result 2022: चार चरणों में आयोजित हुई थी परीक्षा
इस साल, UGC NET 2022 चार चरणों में आयोजित किया गया था। प्रथम चरण का आयोजन 9 से 12 जुलाई तक, द्वितीय चरण का आयोजन 20 से 23 सितंबर तक, तीसरे चरण का आयोजन 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक और चौथे चरण का आयोजन 8 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक किया गया था।

- सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- परीक्षा के अंकों की जांच के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- आपको एक नए लॉगिन पेज पर ले जाया जाएगा।
- अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- स्कोरकार्ड स्क्रीन पर डिसप्ले होगा।
- स्कोरकार्ड पर दर्ज सभी विवरणों की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
- स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

कमेंट
कमेंट X