Telangana: बढ़ती गर्मी के कारण स्कूलों में हाफ डे लागू, 12.30 बजे हो जाएगी छुट्टी
राज्य के स्कूलों में मंगलवार, 15 मार्च से हाफ डे लागू होगा। इस दौरान स्कूल सुबह आठ बजे खुलेंगे और दोपहर साढ़े 12 बजे के कक्षाएं बंद कर दी जाएंगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशक कार्यालय की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समय से पहले तेजी से बढ़ती गर्मी को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने बच्चों और अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। तेलंगाना सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि मंगलवार, 15 मार्च से राज्य के स्कूलों में हाफ डे लागू होगा। इस दौरान स्कूल सुबह आठ बजे खुलेंगे और दोपहर साढ़े 12 बजे के कक्षाएं बंद कर दी जाएंगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशक कार्यालय की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।
शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के अंतिम कार्य दिवस तक रहेगी लागू
स्कूल शिक्षा निदेशक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य के सभी क्षेत्रीय स्कूल शिक्षा निदेशकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को एतद्द्वारा सूचित किया जाता है कि 15 मार्च से स्कूल हाफ डे मोड में चलेंगे। आधे दिन की शिक्षण व्यवस्था इस शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के अंतिम कार्य दिवस तक लागू रहेगी। सभी हितधारक और प्रबंधन यानी सरकार और सरकार के अधीन समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और उच्च विद्यालय, सरकार से सहायता प्राप्त और निजी प्रबंधन वाले स्कूल भी इस आदेश के दायरे में आएंगे।
10वीं के छात्रों की तैयारी के लिए यथावत रहेंगी कक्षाएं
स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश में कहा गया है कि राज्य के सभी स्कूल सुबह आठ बजे से शिक्षण कार्य प्रारंभ करेंगे और दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगे। वहीं, दोपहर 12:30 बजे मध्याह्न भोजन यानी मिड डे मील प्रदान किया जाएगा। जबकि, एसएससी बोर्ड परीक्षा, मई 2022 के लिए कक्षा 10वीं के छात्रों की तैयारी कराने के लिए विशेष कक्षाएं यथावत जारी रहेंगी।
क्षेत्रीय निदेशक और जिला शिक्षा अधिकारियों को निगरानी के निर्देश
स्कूल शिक्षा निदेशक की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राज्य में सभी क्षेत्रीय स्कूल शिक्षा निदेशक और जिला शिक्षा अधिकारियों को एतद्द्वारा निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त आदेशों को सभी प्रबंधन यानी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्वामित्व के तहत संचालित स्कूलों को संप्रेषित करें और आदेशों के तहत हाफ डे टीचिंग प्रणाली के कार्यान्वयन की निगरानी करें।
कमेंट
कमेंट X