फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Technical Education AICTE Released New Academic Calendar, New Session Will be Start From 15 September

Technical Education: AICTE ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी किया, नया सत्र 15 सितंबर से

Sat, 13 May 2023 11:49 AM IST
देवेश शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 13 May 2023 11:49 AM IST
सार

Technical Education:  इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, आर्किटेक्चर समेत सभी तकनीकी कॉलेजों में पहले वर्ष कोर्स में दाखिला लेने वाले छात्रों का नया सत्र 15 सितंबर से शुरू होगा। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Technical Education AICTE Released New Academic Calendar, New Session Will be Start From 15 September
AICTE (एआईसीटीई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, आर्किटेक्चर समेत सभी तकनीकी कॉलेजों में पहले वर्ष कोर्स में दाखिला लेने वाले छात्रों का नया सत्र 15 सितंबर से शुरू होगा। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। देश के सभी तकनीकी कॉलेजों में यदि कोई छात्र दाखिला लेकर 11 सितंबर तक सीट छोड़ता है तो कॉलेज प्रबंधन को उक्त छात्र की फीस वापस करनी होगी।

विज्ञापन

एआईसीटीई के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, आगामी शैक्षणिक सत्र का एकेडमिक कैलेंडर सभी तकनीकी कॉलेजों को भेज दिया गया है। इसी के तहत कॉलेज प्रबंधन को दाखिला, सीट छोड़ने पर फीस वापस समेत अन्य शर्तों को मानना अनिवार्य है। आगामी सत्र में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट के छात्र यदि 11 सितंबर तक सीट छोड़ते हैं तो फीस वापस होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी तकनीकी कॉलेजों में पहले वर्ष के छात्रों के लिए दाखिले की आखिरी तिथि 15 सितंबर रहेगी। यदि कोई सीट खाली रह जाती है तो फिर 15 सितंबर को ही दाखिला मिलेगा। दूसरे वर्ष के कोर्स में लेटर एंट्री वर्ग के तहत 15 सितंबर तक दाखिला लेने का आखिरी मौका है।

इसके अलावा देश के सभी स्टैंडअलोन इंस्टीट्यूट में पीजीडीएम और पीजीसीएम में दाखिले का अंतिम मौका 15 सितंबर तक है। पीजीडीएम और पीजीसीएम इंस्टीट्यूट में 11 सितंबर तक सीट छोड़ने पर
कॉलेज प्रबंधन को फीस वापस करनी होगी। इन कॉलेजों में कोर्स की पढ़ाई के लिए एआईसीटीई से मान्यता लेने का आखिरी मौका 30 जून तक है।

 

विज्ञापन

ओडीएल, ऑनलाइन कोर्स में यूजीसी नियम चलेंगे

तकनीकी कॉलेजों में ओपन डिस्टेंस लर्निंग मोड (ओडीएल) और ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम (ऑनलाइन) के तहत सभी कोर्स में दाखिला विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नियमों के तहत होंगे। ओडीएल और ऑनलाइन डिग्री कोर्स प्रोग्राम चलाने के लिए तकनीकी कॉलेजों को मान्यता और मंजूरी यूजीसी की ओर से दी जाएगी। इसके अलावा तकनीकी काॅलेजों में इन कोर्स में दाखिले की आखिरी डेट का आखिरी फैसला भी यूजीसी के नियमों के तहत ही होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed