फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Teach 'Panchatantra' stories to children: Amit Shah tells teachers on Teachers Day 2022

Teachers Day: बच्चों को सिखाएं 'पंच तंत्र' की कहानियां, केंद्रीय गृह मंत्री ने शिक्षकों से की अपील

Mon, 05 Sep 2022 09:47 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 05 Sep 2022 09:47 PM IST
सार

Teachers Day 2022: एक बच्चे को जीवन में एक बड़ा व्यक्ति बनाने में शिक्षक की अहम भूमिका है। इसके लिए शिक्षक को पढ़ाई-लिखाई के साथ बच्चे में से डर, आलस्य, ईर्षा व अविवेक जैसी नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकाल कर उसमें तेज, परोपकार, परिश्रम, उद्यम की भावना जागृत करने का भी प्रयास करना चाहिए।

विज्ञापन
Teach 'Panchatantra' stories to children: Amit Shah tells teachers on Teachers Day 2022
Home Minister Amit Shah inaugurating AM Naik School - फोटो : Social Media

विस्तार

Teachers Day 2022: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को शिक्षकों से स्कूली छात्रों को पंच तंत्र की कहानियां सिखाने का आह्वान किया। पंच तंत्र की कहानियां प्राचीन भारतीय पशु कथाओं का संग्रह है। पवई में एएम नाइक स्कूल का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा, ऐसा करने से बच्चों को अधिक निर्णायक बनने और सही और गलत के बीच अंतर करने में मदद मिलेगी। शाह ने कहा कि पंच तंत्र की बातों को कहानी के रूप में बच्चों को अवश्य समझाना चाहिए। इससे बच्चों में निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है और साथ ही उनकी अच्छे व बुरे को पहचानने की समझ में भी वृद्धि होती है।  

विज्ञापन

नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकाल, उद्यम की भावना जागृत करें

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री शाह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 शिक्षा को केवल नौकरी दिलाने के साधन के रूप में नहीं देखती है, बल्कि नीति भारतीय लोकाचार में निहित है जो बेहतर नागरिक बनाने पर विचार करती है। उन्होंने कहा कि एक बच्चे को जीवन में एक बड़ा व्यक्ति बनाने में शिक्षक की अहम भूमिका है। इसके लिए शिक्षक को पढ़ाई-लिखाई के साथ बच्चे में से डर, आलस्य, ईर्षा व अविवेक जैसी नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकाल कर उसमें तेज, परोपकार, परिश्रम, उद्यम की भावना जागृत करने का भी प्रयास करना चाहिए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संबोधन लाइव सुनें

विज्ञापन
विज्ञापन

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में देरी दुर्भाग्यपूर्ण

शाह ने कहा कि भारतीय परंपरा में ज्ञान और शिक्षा बहुआयामी थे और मोदी जी द्वारा लाई गई नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 बच्चों के अंदर की प्रतिभा को निखार कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य देने का एक उत्कृष्ट माध्यम बनेगी। महामारी के दौरान शुरू की गई शिक्षा नीति बिल्कुल पूर्व राष्ट्रपति एस राधाकृष्णन के विचारों के समान है, जिनकी जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। अमित शाह ने शिक्षा के बारे में राधाकृष्णन की गहरी सोच को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) का औपचारिक रूप देने में लगने वाले समय को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। 

 

विज्ञापन

नई शिक्षा नीति राधाकृष्णनजी के विचारों का प्रतिबिंब

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णनजी एक दार्शनिक, महान शिक्षक व विद्वान होने के साथ एक अध्यात्मवादी व्यक्तित्व व रचनात्मक प्रतिभा के धनी थे। नई शिक्षा नीति-2020 शिक्षा के प्रति राधाकृष्णनजी के विचारों का प्रतिबिंब है। शाह ने शिक्षक समुदाय से अपने पेशे को बेहतर ढंग से समझने के लिए उन्हें और अधिक पढ़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह वर्तमान शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे भारत के भविष्य के नागरिक बनाएं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed