फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   TBSE Tripura Board Exam 10th-12th Datesheet 2023 Out download at tbse.tripura.gov.in

Tripura Board Exam Datesheet 2023 Out: त्रिपुरा बोर्ड परीक्षा 10वीं-12वीं का टाइम-टेबल जारी, ऐसे करें चेक

Wed, 25 Jan 2023 03:54 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 25 Jan 2023 03:54 PM IST
सार

TBSE Datesheet 2023: त्रिपुरा बोर्ड परीक्षा 10वीं-12वीं का टाइम-टेबल जारी हो चुका है। पंजीकृत छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
TBSE Tripura Board Exam 10th-12th Datesheet 2023 Out download at  tbse.tripura.gov.in
बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

TBSE Tripura Board Exam 10th-12th Datesheet 2023 Out: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) ने मार्च और अप्रैल में होने वाली माध्यमिक (कक्षा 10) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) परीक्षा के लिए टाइम-टेबल जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षा के लिए पहले से पंजीकृत छात्र टीबीएसई बोर्ड की समय सारिणी 2023 को आधिकारिक वेबसाइट tbse.tripura.gov.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

TBSE Exam Detail परीक्षा विवरण

टीबीएसई माध्यमिक परीक्षा 16 मार्च से 18 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। TBSE 10 वीं मदरसा अलीम परीक्षा भी इसी अवधि के बीच आयोजित की जाएगी। टीबीएसई 12 वीं बोर्ड परीक्षा 15 मार्च से 19 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। मदरसा फाजिल कला परीक्षा 15 मार्च से 5 अप्रैल के बीच होगी। परीक्षा की अवधि दोपहर 12 बजे से दोपहर 3.15 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन राज्यों का परीक्षा कार्यक्रम हो चुका है जारी

इसके साथ ही महाराष्ट्र एसएससी, एचएससी परीक्षा 2023 की फाइनल डेट शीट जारी हो गई है। महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा दो मार्च से 25 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 21 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी।  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड बोर्ड परीक्षा तिथियों 2023 की घोषणा कर दी है। झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं मार्च, 2023 के महीने में होने वाली है।
उत्तराखंड बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च, 2023 से छह अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। जहां कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू हो जाएंगी। वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 मार्च से शुरू होगी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की मुख्य यानी वार्षिक बोर्ड परीक्षा समय-सारिणी की घोषणा कर दी गई है। यूपीएमएसपी द्वारा जारी आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, यूपी बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 16 फरवरी, 2023 से शुरू हो रही हैं। जहां यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा हिंदी विषय के साथ शुरू होगी।
गोवा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं डेट शीट 2023 के लिए जारी कर दी गई है।गोवा बोर्ड डेट शीट 2023 के अनुसार, सेकेंडरी परीक्षा एक अप्रैल, 2023 से आठ अप्रैल, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी जबकि हायर सेकेंडरी की परीक्षा 15 मार्च, 2023 से 31 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed