TBSE 10th 12th Result 2023 Out: त्रिपुरा बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, ऐसे करें चेक
TBSE 10th 12th Result 2023: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने त्रिपुरा बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
TBSE 10th 12th Result 2023 Out: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) ने त्रिपुरा बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। त्रिपुरा बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट tbresults.tripura.gov.in पर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन रोल नंबर से लॉगइन करना होगा।
त्रिपुरा बोर्ड कक्षा 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 86.02 प्रतिशत है, जबकि 12वीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.2 प्रतिशत रहा है। TBSE परिणाम 2023 कक्षा 12 विज्ञान, वाणिज्य और कला स्ट्रीम के लिए घोषित किया गया। TBSE 12वीं की परीक्षा एक मार्च से 29 मार्च तक आयोजित की गई थी। जबकि TBSE 10वीं की परीक्षा 2023 16 मार्च से 18 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।
TBSE Results ऐसे चेक करें नतीजे
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tbresults.tripura.gov.in पर जाएं।
-
त्रिपुरा बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
-
अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें।
-
TBSE परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
त्रिपुरा बोर्ड 12वीं की परीक्षा में सिपाहीजाला जिले ने 12वीं कक्षा के नतीजों में पहला स्थान हासिल किया। यहां कुल पास प्रतिशत 88.60 प्रतिशत है। जबकि 12वीं कक्षा में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला जिला धलाई जिला है, जिसका उत्तीर्ण प्रतिशत 69.96 है।
कमेंट
कमेंट X