TBSE 10th 12th Result 2026: त्रिपुरा बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, ऐसे डाउनलोड करें अपनी डिजिटल मार्कशीट
TBSE Madhyamik and HS Result 2026: त्रिपुरा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Tripura Board Class 10th 12th Result 2026: त्रिपुरा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (TBSE) ने आज 8 मई 2026 को माध्यामिक (कक्षा 10) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 12) परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने परिणाम दोपहर लगभग 12:15 बजे घोषित किए।
इस वर्ष माध्यामिक परीक्षा में करीब 38 हजार छात्रों ने हिस्सा लिया था, जबकि हायर सेकेंडरी यानी कक्षा 12 की परीक्षा में लगभग 30 हजार उम्मीदवार शामिल हुए थे।
24 और 30 मार्च को समाप्त हुईं बोर्ड परीक्षाएं
त्रिपुरा बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 26 फरवरी से 24 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। वहीं कक्षा 12 की परीक्षाएं 25 फरवरी से 30 मार्च 2026 के बीच हुईं। विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय की प्रैक्टिकल परीक्षाएं पिछले वर्ष 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच आयोजित की गई थीं।
ऑनलाइन मार्कशीट का प्रिंट जरूर लें
बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने के तुरंत बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें। यह अस्थायी मार्कशीट भविष्य में स्कूल, कॉलेज या अन्य आवेदन प्रक्रियाओं में उपयोगी हो सकती है, जब तक बोर्ड द्वारा मूल प्रमाणपत्र जारी नहीं किए जाते।
पिछले वर्षों का रिजल्ट
पिछले साल कक्षा 10 का कुल पास प्रतिशत 86.53% दर्ज किया गया था, जबकि कक्षा 12 का पास प्रतिशत 79.29% रहा था। वर्ष 2024 में त्रिपुरा बोर्ड ने परिणाम 24 मई को जारी किए गए थे। इससे पहले 2023 में बोर्ड ने 5 जून और 2022 में 6 जुलाई को परिणाम घोषित किए थे।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tbresults.tripura.gov.in पर जाएं।
- TBSE Madhyamik Result 2026 या TBSE HS Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- सभी जानकारी सबमिट करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
कमेंट
कमेंट X