फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   tancet application form 2023 last date to apply tomorrow on tancet.annauniv.edu Know How to Register Online

TANCET 2023 Registration Last Date: तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के पंजीकरण का कल आखिरी दिन, ऐसे करें अप्लाई

Tue, 21 Feb 2023 07:24 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 21 Feb 2023 07:24 PM IST
सार

TANCET 2023: तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2023 के लिए पंजीकरण का कल आखिरी दिन है। प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवार कल ही अपना पंजीकरण पूरा कर लें।

विज्ञापन
tancet application form 2023 last date to apply tomorrow on tancet.annauniv.edu Know How to Register Online
TANCET 2023 Registration - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

TANCET 2023 Registration Last Date: तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2023 के लिए पंजीकरण का कल यानी 22 फरवरी, 2023 आखिरी दिन है। जो छात्र M.C.A और M.B.A प्रोग्राम में प्रवेश लेना चाहते हैं और अभी तक पंजीकरण पूरा नहीं किया है, वे आखिरी तारीख से पहले इसे पूरा कर लें। उम्मीदवारों को इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट tancet.annauniv.edu पर जाना होगा। शेड्यूल के अनुसार रजिस्ट्रेशन विंडो कल के बाद बंद हो जाएगी।
विज्ञापन


 

अधिसूचना के अनुसार, पंजीकरण 01 फरवरी, 2023 से शुरू हुए थे। एम.सी.ए और एमबीए कार्यक्रमों के लिए परीक्षा की तारीखों की घोषणा पहले की गई थी। परीक्षा 25 मार्च 2023 को एमसीए के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और एमबीए के लिए दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा शुल्क

दोनों कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा शुल्क तमिलनाडु के एससी/एससीए/एसटी उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये और अन्य के लिए 1000 रुपये है। आवश्यक न्यूनतम शैक्षिक योग्यता न्यूनतम 3 वर्षों के लिए स्नातक की डिग्री है। 

विज्ञापन

वेबसाइट पर जारी नोट के अनुसार, TANCET 2023 एडमिट कार्ड 11 मार्च, 2023 को जारी होने की उम्मीद है। TANCET परीक्षा 2023 में दोनों पेपरों के लिए 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा और नकारात्मक उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा
 

ऐसे करें पंजीकरण

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - tancet.annauniv.edu पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन पंजीकरण बटन पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
  • सभी विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • डाउनलोड करें और उसी का प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed