फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Tamil Nadu Governor appoints Dr K Kala as VC of Mother Teresa Women's University and S Arumugam As VC of TNOU

Tamil Nadu: डॉ के कला को मदर टेरेसा महिला विश्वविद्यालय और एस अरुमुगम को ओपन यूनिवर्सिटी का कुलपति बनाया

Fri, 06 Jan 2023 11:22 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 06 Jan 2023 11:22 PM IST
सार

Tamil Nadu: तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने डॉ के कला को मदर टेरेसा महिला विश्वविद्यालय, कोडाइकनाल और एस अरुमुगम को तमिलनाडु ओपन यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया है।

विज्ञापन
Tamil Nadu Governor appoints Dr K Kala as VC of Mother Teresa Women's University and S Arumugam As VC of TNOU
आरएन रवि, तमिलनाडु के राज्यपाल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

Tamil Nadu Universities VC Appointment: तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने डॉ के कला को मदर टेरेसा महिला विश्वविद्यालय, कोडाइकनाल का कुलपति नियुक्त किया है। राजभवन की ओर से शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि डॉ कला पदभार ग्रहण करने की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए पद संभालेंगी। 

विज्ञापन

दो किताबें लिखीं, 20 शोध पत्र प्रकाशित हुए

डॉ कला ने अपने 34 साल के पेशे में दो किताबें लिखी हैं। वहीं, उनके 20 शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं। उनके पास आठ वर्षों को प्रशासनिक अनुभव भी हैं। वे फिलहाल कॉन्गु कॉलेज में विजिटिंग प्रोफेसर के पद पर सेवाए दे रहीं थीं। राज्यपाल, जो राज्य सरकार द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भी हैं, ने राजभवन में एक कार्यक्रम में कला को नियुक्ति आदेश सौंपा।

विज्ञापन

एस अरुमुगम को तमिलनाडु ओपन यूनिवर्सिटी का कुलपति बनाया

वहीं, अकादमिक नियुक्तियों के क्रम में, राज्यपाल आरएन रवि ने एस अरुमुगम को तमिलनाडु ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति के रूप में नियुक्ति आदेश सौंपा। अरुमुगम पदभार ग्रहण करने की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए पद संभालेंगे। राजभवन से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि वह 14 वर्षों से अधिक समय से भारतीदासन विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थे और उन्होंने अपने 25 वर्षों के पेशे में तीन पुस्तकें लिखी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed