फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Tamil Nadu CM MK Stalin writes a letter to President Droupadi Murmu know the details

तमिलनाडु: सीएम एमके स्टालिन ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, मेडिकल डिग्री पाठ्यक्रम विधेयक को मंजूरी देने की मांग

Mon, 14 Aug 2023 06:55 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 14 Aug 2023 06:55 PM IST
सार

Tamil Nadu CM MK Stalin: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर तमिलनाडु अंडर ग्रेजुएट मेडिकल डिग्री पाठ्यक्रम विधेयक, 2021 में प्रवेश को मंजूरी देने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
Tamil Nadu CM MK Stalin writes a letter to President Droupadi Murmu know the details
एमके स्टालिन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

Tamil Nadu CM MK Stalin: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर तमिलनाडु अंडर ग्रेजुएट मेडिकल डिग्री पाठ्यक्रम विधेयक, 2021 में प्रवेश को मंजूरी देने का अनुरोध किया है। सीएम ने कहा है कि, तमिलनाडु सरकार द्वारा पारित नीट छूट विधेयक तमिलनाडु के लोगों की सामूहिक इच्छा से उत्पन्न विधायी सर्वसम्मति का परिणाम है।

विज्ञापन

सीएम ने कहा कि इसके कार्यान्वयन में प्रत्येक दिन की देरी से न केवल योग्य छात्रों को मूल्यवान मेडिकल सीटें गंवानी पड़ती हैं, बल्कि हमारे समाज को अमूल्य मानव जीवन भी गंवाना पड़ता है। इसलिए, मैं इस मामले में आपके तत्काल हस्तक्षेप का अनुरोध करता हूं और आपसे आग्रह करता हूं कि आप तमिलनाडु विधानसभा द्वारा पारित उपरोक्त विधेयक को जल्द से जल्द मंजूरी दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम स्टालिन ने राष्ट्रपति मुर्मू को बताया कि तमिलनाडु में नीट को लेकर छात्रों की आत्महत्या के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू से कहा, अगर नीट से छूट के हमारे विधेयक को मंजूरी दे दी जाती तो छात्र आत्महत्याओं से बचा जा सकता था। 

विज्ञापन

हम चाय पार्टी का बहिष्कार करेंगे: CM स्टालिन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्यपाल आरएन रवि के राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) समर्थक रुख की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल की ओर से आयोजित की जाने वाली चाय पार्टी का बहिष्कार करेगी। रवि ने दो दिन पहले कहा था कि यदि उनके पास शक्ति हो, तो वह नीट से राज्य को छूट देने के प्रावधान वाले राज्य सरकार के विधेयक को कभी मंजूरी नहीं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed