फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Tamil Nadu board 10th 12th Result 2022 Declared at tnresults.nic.in know how to check it here sarkari result

Tamil Nadu 10th-12th Result 2022: तमिलनाडु बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

Mon, 20 Jun 2022 12:10 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 20 Jun 2022 12:10 PM IST
सार

तमिलनाडु बोर्ड ने इस साल कक्षा 12वी की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 5 मई से 28 मई तक किया था। वहीं कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 6 मई, 2022 से लेकर 30 मई, 2022 तक किया था।

विज्ञापन
Tamil Nadu board 10th 12th Result 2022 Declared at tnresults.nic.in know how to check it here sarkari result
Tamil Nadu 10th 12th Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Tamil Nadu Board Result 2022: तमिलनाडु बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। परिणाम ऑनलाइन माध्यम से 20 जून, 2022 को जारी किए गए हैं। जिन छात्रों ने इस साल तमिलनाडु बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं (एसएसएलसी) और दसवीं की परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। अपना स्कोरकार्ड चेक करने के लिए लिए छात्र अपने रोल नंबर, पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि जैसी जानकारी का प्रयोग करें।

विज्ञापन


Tamil Nadu Board Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
तमिलनाडु बोर्ड ने इस साल कक्षा 12वी की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 5 मई से 28 मई तक किया था। वहीं कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 6 मई, 2022 से लेकर 30 मई, 2022 तक किया था। बता दें कि 12वीं बोर्ड की परीक्षा में करीब 8 लाख छात्र शामिल हुए थे। वहीं, 10वीं में 9 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के बाद से ही छात्रों को अपने परिणाम का इंतजार था। यह इंतजार आज खत्म हो गया है। 
विज्ञापन


Tamil Nadu Board Result 2022: इतने छात्र हुए सफल
तमिलनाडु बोर्ड बारहवीं की परीक्षा में इस साल 93.76 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। वहीं, कक्षा दसवीं में कुल 90.07 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। बता दें कि बीते साल कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन करके पास किया गया था। दो साल बाद बोर्ड ने पेन पेपर मोड में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Tamil Nadu Board Result 2022: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-: 
  • सबसे पहले तमिलनाडु बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं या 12वीं के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed