{"_id":"5edba7738ebc3e90ab20c1d3","slug":"tamil-nadu-board-10th-11th-12th-results-in-third-week-of-july-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए कब आएगा तमिलनाडु बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जानिए कब आएगा तमिलनाडु बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट?
Sat, 06 Jun 2020 07:56 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 06 Jun 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जुलाई के तीसरे हफ्ते में आएगा। इस बात की जानकारी सूबे के शिक्षा मंत्री ने दी है। उन्होंने शनिवार को बताया कि कक्षा दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं का परिणाम जुलाई के तीसरे हफ्ते में जारी किया जाएगा। स्कूल शिक्षा मंत्री के ए सेंगोट्टाइयन ने परीक्षा परिणाम जारी होने की निश्चित तारीख नहीं बताई लेकिन इतना कहा कि जुलाई के तीसरे हफ्ते में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
आपको बता दें कि इससे पहले सूबे के शिक्षा मंत्री ने कहा था कि दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जुलाई में जारी होने की संभावना है। उन्होंने 30 मई को समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया था कि सूबे में दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जुलाई में जारी किया जा सकता है। अब उनका कहना है कि दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जुलाई के तीसरे हफ्ते में जारी होगा। बोर्ड ने कक्षा 10 की बची हुई परीक्षाएं 15 से 25 जून तक निर्धारित की हैं। इन परीक्षाओं के लिए स्कूलों के परिसर को साफ किया जाएगा और हर केंद्र अच्छे से सैनिटाइज होगा। परीक्षाओं का आयोजन सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करते हुए किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस बार तमिलनाडु में एसएसएलसी परीक्षा के लिए 9 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। बोर्ड की दसवीं कक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X