Swayam July 2021: एनटीए ने स्वयं पाठ्यक्रम में शुरू किया पंजीकरण, जानिए कब तक है आवेदन का मौका
एनटीए ने स्वयं जुलाई 2021 सेमेस्टर की प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। 2 जनवरी, 2022 तक उम्मीदवारों के पास आवेदन का अवसर है। इस आधिकारिक वेबसाइट swayam.nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने जुलाई 2021 सेमेस्टर के लिए स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (स्वयं) पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। मुफ्त ऑनलाइन शिक्षण पाठ्यक्रमों से जुड़ने का अच्छा अवसर है। उम्मीदवार 02 जनवरी, 2022 तक स्वयं पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार, स्वयं की आधिकारिक वेबसाइट swayam.nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
स्वयं 2021 की परीक्षा फरवरी 2022 में आयोजित होने वाली है। इस प्रवेश परीक्षा में कुल 180 मिनट मिलेंगे। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में सुबह 09 से दोपहर 12 बजे के दौरान परीक्षा होगी। वहीं, दूसरे चरण की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के दौरान आयोजित होगी।
शिक्षाविद व नौकरीपेशा भी कर सकते हैं आवेदन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने स्वयं के जुलाई 2021 सत्र के लिए बड़े पैमाने पर नए ऑनलाइन पाठ्यक्रम (मूक) या एमओओसी को खोलने की घोषणा की थी। जुलाई 2021 सेमेस्टर में स्वयं प्लेटफॉर्म पर 83 स्नातक और 40 स्नातक गैर-इंजीनियरिंग एमओओसी की पेशकश की जाएगी। ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देते हुए,इस मंच के माध्यम से कुल 300 पाठ्यक्रमों को पढ़ाए जाने की योजना है। किसी भी विश्वविद्यालय या कॉलेज के छात्र, जो भी इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं। वह अपने पाठ्यक्रम के क्रेडिट ट्रांसफर का भी लाभ उठा सकेंगे। शिक्षाविद और नौकरीपेशा से जुड़े लोग स्वयं 2021 पाठ्यक्रम से फायदा उठा सकते हैं।
स्वयं जुलाई 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने की तिथि - 16 दिसंबर 2021 से 02 जनवरी 2022
- शुल्क को जमा करने की अंतिम तिथि - 03 जनवरी 2022 (रात 11:50 बजे तक)
- आवेदन पत्र के विवरण में सुधार का मौका की तारीख - 04 जनवरी 2022 से 06 जनवरी 2022
- एनटीए वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि - घोषणा बाद में की जाएगी
- परीक्षा की तिथि - फरवरी 2022
स्वयं जुलाई 2021 को ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट swayam.nta.ac.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर उपलब्ध लिंक स्वयं के लिए लॉगिन- जुलाई 2021 सेमेस्टर पंजीकरण पर क्लिक करें।
- एक वैध ईमेल आईडी दर्ज करें और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़े।
- सिस्टम से एक आवेदन अंक सामने प्रदर्शित होगा, उसे नोट करें और निर्देशानुसार विवरण दर्ज करें
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन विवरण को अच्छी तरह से जांचें।
- अब परीक्षा शुल्क का भुगतान करें और अंत में स्वयं 2021 आवेदन पत्र जमा करें।
- आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X