फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Supreme Court issued notice Ministry of Electronics and IT in plea against internet shut down during exams

Internet Shutdown: सुप्रीम कोर्ट में परीक्षाओं के दौरान इंटरनेट शटडाउन के खिलाफ याचिका, मंत्रालय को नोटिस जारी

Fri, 09 Sep 2022 09:09 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 09 Sep 2022 09:09 PM IST
सार

Internet Shutdown: संगठन द्वारा दायर की गई याचिका में राज्य स्तर और केंद्रीय परीक्षाओं के दौरान इंटरनेट बंद करने को चुनौती दी गई है।

विज्ञापन
Supreme Court issued notice Ministry of Electronics and IT in plea against internet shut down during exams
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social media

विस्तार

Internet Shutdown: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस नकल रोकने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान इंटरनेट बंद करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर भेजा गया है। सॉफ्टवेयर फ्रीडम लॉ सेंटर नाम के एक कानूनी सेवा संगठन की ओर से यह याचिका दायर की गई है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में मनमाने ढंग से इंटरनेट बंद करने का आरोप लगाने वाली याचिका पर शुक्रवार को केंद्र से जवाब मांगा। कोर्ट ने कहा कि हम जानना चाहते हैं कि क्या इस मुद्दे पर कोई प्रोटोकॉल मौजूद है?

विज्ञापन

क्या कहा गया है याचिका में
संगठन द्वारा दायर की गई याचिका में राज्य स्तर और केंद्रीय परीक्षाओं के दौरान इंटरनेट बंद करने को चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता ने राज्यों को यह निर्देश देने की मांग की है कि परीक्षाओं में धोखाधड़ी को रोकने और ऐसे अन्य नियमित प्रशासनिक कारण के कारण इंटरनेट सेवाओं को निलंबित न करें। 

आदेश को रद्द करने की भी मांग
याचिका में याचिका में प्रतिवादी राज्य राजस्थान के 2 सितंबर, 2017 के उस  व्यापक आदेश को रद्द करने की भी मांग की गई, जो राज्य के संभागीय आयुक्तों को इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने की शक्ति प्रदान करता है।

विज्ञापन

विभिन्न राज्यों में हुए हैं इंटरनेट बंद
बोर्ड और सरकारी भर्ती की परीक्षाओं में नकल और कदाचार को रोकने के लिए विभिन्न राज्यों ने कई बार इंटरनेट शटडाउन किया है। हाल ही में असम सरकार के विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के दौरान संभावित कदाचार को रोकने के मकसद से असम के 27 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को विभिन्न तारीखों पर चार घंटे से अधिक समय के लिए निलंबित कर दिया गया था। 

Supreme Court issued notice Ministry of Electronics and IT in plea against internet shut down during exams
सांकेतिक तस्वीर
अग्निपथ योजना से जुड़ी याचिका खारिज
इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अग्निपथ योजना से जुड़ी याचिका खारिज कर दी। याचिका में अग्निपथ योजना के हिंसक विरोध की जांच के लिए एसआईटी गठित करने के निर्देश देने की मांग की गई थी। मामले में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट मामले की सुनवाई कर रहा है। इसलिए अब मुद्दों को फिर से तूल न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed