फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Supreme court denied to stop or interfere in NEET PG Counselling 2022

NEET PG Counselling: नीट पीजी काउंसलिंग में दखल देने और रोकने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार, पढ़ें पूरी डिटेल

Mon, 29 Aug 2022 01:24 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 29 Aug 2022 01:24 PM IST
सार

NEET PG Counselling: कोर्ट ने यह टिप्पणी तब की जब एक वकील द्वारा नीट-पीजी 2022 से संबंधित एक याचिका का उल्लेख किया गया था।

विज्ञापन
Supreme court denied to stop or interfere in NEET PG Counselling 2022
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social media

विस्तार

NEET PG Counselling: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, स्नातकोत्तर यानी की NEET PG, 2022 की काउंसलिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट ने काउंसलिंग की प्रक्रिया को रोकने या इसमें दखल देने से साफ तौर पर इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि वह नीट-पीजी 2022 काउंसलिंग में दखल नहीं देगा और न ही रोकेगा। कोर्ट ने कहा कि छात्रों की जिंदगी को खतरे में नहीं डाला जा सकता है। कोर्ट ने यह टिप्पणी तब की जब एक वकील द्वारा नीट-पीजी 2022 से संबंधित एक याचिका का उल्लेख किया गया था।

विज्ञापन

काउंसलिंग को होने दें, इसे और न रोकें
सोमवार को एक याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति हेमा कोहली की पीठ ने यह बात कही है। वकील ने नीट पीजी से संबंधित एक मामले का उल्लेख करते हुए कुछ स्पष्टीकरण मांगा था। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कि हम इसमें हस्तक्षेप नहीं करेंगे। काउंसलिंग को होने दें, इसे और न रोकें। हम छात्रों को खतरे में नहीं डाल सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था मामला?
कोर्ट के समक्ष जिस मामले का उल्लेख किया गया था वह एक रिट याचिका थी। इसमें नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीई) द्वारा नीट पीजी 2022 के लिए उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र जारी नहीं करने के  के फैसले को चुनौती दी गई थी। परीक्षा में शामिल हुए याचिकाकर्ताओं ने अपने स्कोर में गंभीर विसंगतियों का आरोप लगाया था। 8 अगस्त को भी कोर्ट ने कहा था कि वह काउंसलिंग पर रोक नहीं लगाएगी।

विज्ञापन

इन्होंने दायर की थी याचिका
सुप्रीम कोर्ट में याचिका उन डॉक्टरों द्वारा दायर की गई है, जिन्होंने एमबीबीएस कोर्स पूरा करने के बाद राज्य चिकित्सा परिषद के तहत पंजीकरण कराया है। इनकी शिकायत यह है कि उनके NEET PG 2022 के स्कोर में गंभीर बेमेल हैं। इसके बावजूद एनबीई पुनर्मूल्यांकन की अनुमति नहीं दे रहा है। 


 

इस तारीख से शुरू होगी काउंसलिंग
आधिकारिक जानकारी के अनुसार नीट पीजी 2022 की काउंसलिंग प्रक्रिया एक सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट 2022 की काउंसलिंग समय पर आयोजित करने की  उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed