उत्तराखंड में कोरोना का कहर: जून तक सभी महाविद्यालयों में ग्रीष्मावकाश, शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा एलान
कोविड-19 की दूसरे लहर को मद्देनजर रखते हुए मैदानी एवं पर्वतीय क्षेत्र के समस्त राजकीय महाविद्यालयों में 7 मई से 12 जून तक ग्रीष्मावकाश की घोषणा की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड-19 की दूसरे लहर को मद्देनजर रखते हुए मैदानी एवं पर्वतीय क्षेत्र के समस्त राजकीय महाविद्यालयों में 7 मई से 12 जून तक ग्रीष्मावकाश की घोषणा कर दी गई है। उत्तराखंड के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डाॅ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को राज्य के सभी उच्च शिक्षा निदेशक और सभी कुलपतियों को इस संबंध में नोटिस भी भेजा गया है।
वैश्विक महामारी कोविड-19 के दूसरे लहर के दृष्टिगत मैदानी एवं पर्वतीय क्षेत्र के समस्त राजकीय महाविद्यालयों में 7 मई से 12 जून तक ग्रीष्मावकाश का आदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कर दिया गया है: उच्च शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ धन सिंह रावत, उत्तराखंड
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2021विज्ञापन
जारी नोटिस के मुताबिक वैश्विक महामारी के प्रकोप को देखते हुए महाविद्यालयों ने 5 मई से 12 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित करने का अनुरोध किया गया था। इस स्वीकृति प्रदान करते हुए 7 मई से 12 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश लगाने का निर्देश दिया जा रहा है।
कोरोना के दूसरे लहर में कोविड 19 के बढते संक्रमण के दृष्टिगत राजकीय महाविद्यालयों में ग्रीष्मावकाश घोषित
— Higher Education Uttarakhand (@HigherE07868099) May 7, 2021
वैश्विक महामारी कोरोना के दूसरे लहर में कोविड 19 के बढते संक्रमण के कारण राज्य स्थित शासकीय महाविद्यालयों में दिनांक 07 मई 2021 से 12 जून 2021 तक ग्रीष्मावकाश घोषित pic.twitter.com/fa0HteJxcD
3 मई काे लिया था सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों को बंद करने का निर्णय
बता दें, राज्य सरकार ने 1 मार्च से प्रदेश के सभी सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेज को अगले आदेश तक बंद करने के निर्देश दिए थे। लेकिन समीक्षा बैठक के पश्चात केवल ऑनलाइन कक्षा की ही अनुमति दी गई।
कमेंट
कमेंट X