Summer Holiday: एमपी में छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन छुट्टियों का एलान, जानें कब से कब तक बंद रहेगा स्कूल
Summer Vacation in School: मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने राज्य के छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। एमपी में इस बार गर्मी पर कुल 46 दिन निजी और शासकीय विद्यालय छुट्टी पर रहेंगे। अधिक जानकारी नीचे विस्तार से पढ़िए...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यहां देखें नोटिस
मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अवकाश संबंधित आदेश हुआ जारी, 1 मई से 15 जून तक छात्रों के लिए और 1 मई से 31 मई तक शिक्षकों के लिए ग्रीष्म कालीन अवकाश घोषित।#jansamparkmp#indore#education #summervaccations @schooledump pic.twitter.com/lBSE7MY69I
— Collector Indore (@IndoreCollector) April 6, 2025विज्ञापन
कब से कब तक रहेंगे स्कूल बंद?
मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने 1 मई से 15 जून तक छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है। इन 46 दिनों में राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी, ताकि छात्र भीषण गर्मी से राहत पा सकें। लेकिन शिक्षकों के लिए अवकाश का समय कम कर दिया गया है। शिक्षकों को सिर्फ 31 मई तक छुट्टियां दी गई हैं, जबकि छात्रों को 15 जून तक छुट्टियां मिलेंगी। इस कटौती को लेकर शिक्षकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उन्हें भी 45 दिन का अवकाश दिया जाए।
दशहरा और दीपावली की छुट्टियों की तारीखें जारी
गर्मियों के अलावा, मध्य प्रदेश सरकार ने अन्य महत्वपूर्ण अवकाशों की तिथियां भी घोषित की हैं। इनमें दशहरा अवकाश 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर, दीपावली अवकाश 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर और शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक रहेगा।
छुट्टियों का पूरा शेड्यूल
- ग्रीष्मकालीन अवकाश (छात्र): यह अवकाश 1 मई से 15 जून तक रहेगा, जो कुल 46 दिनों का होगा।
- ग्रीष्मकालीन अवकाश (शिक्षक): शिक्षकों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 31 मई तक निर्धारित है, जो कुल 31 दिनों का होगा।
- दशहरा अवकाश: यह अवकाश 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक रहेगा, जिसकी अवधि 3 दिन की होगी।
- दीपावली अवकाश: दीपावली के अवसर पर विद्यालय में 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक 6 दिन का अवकाश रहेगा।
- शीतकालीन अवकाश: यह अवकाश 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक रहेगा, जो कुल 5 दिन का होगा।
कमेंट
कमेंट X