Success Tips: लक्ष्य तक पहुंचने से क्या रोक रहा है? जानिए सफलता पाने के सरल उपाय
Success Tips: लक्ष्य प्राप्ति में कठिनाइयां आ सकती हैं, लेकिन छोटे-छोटे प्रयासों से आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। जानें कैसे असफलताओं से सीखकर अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Success Tips: लक्ष्य को हासिल करना अक्सर मुश्किल होता है, चाहे वे व्यक्तिगत हों या पेशेवर। आप सोच सकते हैं कि रोजाना व्यायाम करना, ज्यादा पढ़ना या कोई नया कौशल सीखना आदि मजेदार गतिविधियां हो सकती हैं, लेकिन अक्सर समय के साथ आप इन्हें बोझ समझने लगते हैं। क्या आपने सोचा है ऐसा क्यों होता है? ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आप अपने उद्देश्य से ज्यादा उसके परिणाम पर ध्यान लगाते हैं।
लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हमेशा नए प्रयासों और तौर-तरीकों की जरूरत होती है। अगर इनमें कोई रास्ता कठिन लगता है, तो इन्सान हार मान लेता है। यही कारण है कि कई लोग अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाते हैं। विदित हो, सफलता निरंतर प्रयास करने से मिलती है, न कि केवल अंतिम परिणाम पर ध्यान केंद्रित करने से। ऐसे में, छोटे-छोटे प्रयासों के जरिये चिंता को कम करके असफलताओं को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता है।
दैनिक जीत पर हो ध्यान
दैनिक जीत पर ध्यान केंद्रित करें। असफलताएं मिलना लाजिमी हैं, लेकिन आगे बढ़ते रहें। छोटी, लेकिन लगातार मिलने वाली जीत अंततः सफलता की ओर ले जाएगी। उदाहरण के लिए, यदि आप चार महीनों में 50 किताबें पढ़ना चाहते हैं, तो प्रतिदिन 10 घंटे पढ़ने की कोशिश करना व्यावहारिक तरीका नहीं है। यह खुद को धोखा देने या हार मानने का एक नुस्खा है। इसके बजाय, सुबह-शाम एक-एक घंटा पढ़ना अधिक कारगर होता है। इससे आप सप्ताह में एक या दो किताबें खत्म कर लेंगे। ऐसे में, भले ही आप मूल समय-सीमा तक काम पूरा न कर पाएं, लेकिन आप लगातार प्रगति करते रहेंगे।
कमेंट
कमेंट X