{"_id":"67a039d74ddefff9850a7c6b","slug":"success-tips-dont-try-to-hide-your-shortcomings-accept-your-mistakes-give-others-a-chance-to-move-forward-2025-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Success Tips: कमियों को छिपाने की कोशिश न करें, अपनी गलतियों को स्वीकारे; दूसरों को भी दे आगे बढ़ने का मौका","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Success Tips: कमियों को छिपाने की कोशिश न करें, अपनी गलतियों को स्वीकारे; दूसरों को भी दे आगे बढ़ने का मौका
Mon, 03 Feb 2025 09:16 AM IST
शिवम गर्ग
जियाओशुआंग लिन, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
जियाओशुआंग लिन, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 03 Feb 2025 09:16 AM IST
सार
Success Tips: दुनिया में अच्छा नेतृत्व वही कर सकता है, जो अपनी गलतियों को स्वीकारे, अपनी टीम के सदस्यों के विचारों और बेरोक-टोक संचार को तवज्जो दे। ऐसे लोग सकारात्मक कार्य वातावरण बनाने, टीमवर्क में सुधार करने और साथियों का मनोबल बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
Success Tips
- फोटो : freepik
विस्तार
Success Tips: अक्सर आपने कई ऐसे लोगों को देखा होगा, जो अपने काम की शेखी बघारते हैं और अपनी कोई गलती नहीं मानते। ऐसे लोग न तो जीवन में तरक्की कर पाते हैं और न ही एक अच्छे लीडर बन पाते हैं। आज की पेशेवर दुनिया में अच्छा नेतृत्व वही कर सकता है, जो अपनी गलतियों को स्वीकारे, अपनी टीम के सदस्यों के विचारों और बेरोक-टोक संचार को तवज्जो दे।
ऐसे लोग सकारात्मक कार्य वातावरण बनाने, टीमवर्क में सुधार करने और साथियों का मनोबल बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। अगर आप करियर में एक अच्छा मुकाम हासिल करना चाहते हैं, तो आपको अपनी छवि ऐसे ही पेशेवर के रूप में बनाने पर जोर देना चाहिए।
विज्ञापन
ऐसे लोग सकारात्मक कार्य वातावरण बनाने, टीमवर्क में सुधार करने और साथियों का मनोबल बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। अगर आप करियर में एक अच्छा मुकाम हासिल करना चाहते हैं, तो आपको अपनी छवि ऐसे ही पेशेवर के रूप में बनाने पर जोर देना चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos
खुद को जानें
नेतृत्व करने के लिए पहले खुद को समझना बेहद जरूरी है। इसके लिए यह जानने का प्रयास करें कि आपके शब्द और कार्य टीम को कैसे प्रभावित करते हैं। छोटी-छोटी बातों, जैसे कि अगर आप गलत हैं, तो उसे स्वीकार करें या किसी की कड़ी मेहनत के लिए उसे धन्यवाद दें, पर ध्यान दें। इससे पता चलता है कि आप टीम के सदस्यों का सम्मान करते हैं और उनके योगदान को महत्व देते हैं। साथ ही, यह आदत आपको लेकर टीम के नजरिये में बहुत बड़ा बदलाव ला सकती है।हरेक राय को दें तवज्जो
टीम में खुले संचार को प्रोत्साहन देना चाहिए, ताकि हर कोई बिना किसी डर के सहजता से अपने विचार साझा कर सके। ऐसा करने से टीम का हर सदस्य काम को लेकर अच्छी-बुरी, हर तरह की राय दे सकेगा। यह बाकी लोगों का आत्मविश्वास तो बढ़ाता ही है, सहकर्मियों का मनोबल भी बढ़ता है। इससे वे काम को प्रभावी तरीके से करने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X