फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Story of IAS Ansar Shaikh who cracked UPSC at the age of 21

Success Story: जानिए कौन हैं अंसार शेख, महज 21 वर्ष में यूपीएससी पास कर बने सबसे कम उम्र वाले IAS

Thu, 10 Aug 2023 05:44 PM IST
श्वेता महतो एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 10 Aug 2023 05:44 PM IST
सार

अंसार शेख बचपन से ही पढ़ाई में बहुत होशियार थे। दसवीं में उन्होंने 91 फीसदी अंक हासिल की थी। उन्होंने पुणे कॉलेज से अपनी स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद ही वह यूपीएससी की तैयारी में जुट गए थे। 

विज्ञापन
Success Story of IAS Ansar Shaikh who cracked UPSC at the age of 21
IAS Ansar Shaikh - फोटो : Social Media

विस्तार

यूपीएससी की परीक्षा पास करना आसान नहीं है, कई परीक्षार्थी इसे कई प्रयासों के बाद पास कर पाते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो कड़ी मेहनत के दम पर अपने पहले प्रयास में ही इसे पास कर लेते हैं। उन्हीं परीक्षार्थी में 21 वर्षीय आईएएस अंसार शेख का भी नाम शामिल है। अंसार शेख कम उम्र वाले पहले आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए कई सारी कठिनाईंयों का सामना भी करना पड़ा था।
विज्ञापन

कठिनाईयों का सामना करते हुए पास किया यूपीएससी
अंसार शेख बचपन से ही पढ़ाई में बहुत होशियार थे। दसवीं में उन्होंने 91 फीसदी अंक हासिल की थी। उन्होंने पुणे कॉलेज से अपनी स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद ही वह यूपीएससी की तैयारी में जुट गए। अंसार का परिवार आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहा ता, लेकिन उन्होंने अंसार के शिक्षा को रुकने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन को कम उम्र में करनी पड़ी शादी 
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा जिले के जालना के आईएएस अंसार शेख के पिता एक ऑटोरिक्शा चालक और मां हाउसवाइफ थी। आर्थिक तंगी के कारण अंसार के बड़े भाई को सातवीं में ही अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी। उनकी बहन की भी महज 15 वर्ष में शादी करा दी गई थी। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद अंसार अपनी कड़ी मेहनत जारी रखी।

 
विज्ञापन

पहले प्रयास में पास की यूपीएससी परीक्षा 
आर्थिक तंगी के बीच अंसार शेख ने अपनी पढ़ाई पूरी की और यूपीएससी की तैयारी करने लगे। उन्होंने साल 2016 में पहली बार यूपीएससी की परीक्षा में शामिल हुए। अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने 361वीं रैंक हासिल कर आईएएस अधिकारी बनें। अंसार शेख भारत के सबसे कम उम्र वाले पहले आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed