फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   What did Mario Molina discover Know Importance and Mario Molina Nobel Prize Win Achievements

Mario Molina: जानिए कौन हैं मारियो मोलिना, ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव का पता लगाने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

Sun, 19 Mar 2023 12:42 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 19 Mar 2023 12:42 PM IST
सार

Mario Molina Achievements: महान रसायन विशेषज्ञ डॉ मारियो मोलिना की आज 80 वीं जयंती है। डॉ मोलिना ने पृथ्वी पर ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव का पता लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन
What did Mario Molina discover Know Importance and Mario Molina Nobel Prize Win Achievements
mario molina, मैक्सिकन रसायनज्ञ डॉ मारियो मोलिना - फोटो : social media

विस्तार

Dr Mario Molina Birth Anniversary: मैक्सिकन रसायनज्ञ डॉ मारियो मोलिना का आज 80वां जन्मदिन है। डॉ. मोलिना का जन्म 19 मार्च, 1943 को मेक्सिको सिटी में हुआ था। डॉ. मोलिना ने मेक्सिको के नेशनल ऑटोनॉमस यूनिवर्सिटी से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री और जर्मनी के फ्रीबर्ग विश्वविद्यालय से एडवांस डिग्री हासिल की। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, वह कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले और बाद में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पोस्टडॉक्टोरल शोध करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका चले गए।
विज्ञापन

1970 के दशक की शुरुआत में, डॉ. मोलिना ने शोध करना शुरू किया कि सिंथेटिक रसायन पृथ्वी के वायुमंडल को कैसे प्रभावित करते हैं। वह सबसे पहले यह पता लगाने वालों में से एक थे कि क्लोरोफ्लोरोकार्बन (एयर कंडीशनर, एयरोसोल स्प्रे और अन्य में पाया जाने वाला एक रसायन) ओजोन को तोड़ रहे थे और पराबैंगनी विकिरण को पृथ्वी की सतह तक पहुंचा रहे थे। उन्होंने और उनके सह-शोधकर्ताओं ने नेचर जर्नल में अपने निष्कर्ष प्रकाशित किए, जिसने बाद उन्हें रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके बारे में बताया जाता है कि एक बच्चे के रूप में, वह विज्ञान के प्रति इतने जुनूनी थे कि उन्होंने अपने बाथरूम को एक अस्थायी प्रयोगशाला में बदल दिया था। मारियो जोस मोलिना हेनरिकेज, जिन्हें मारियो मोलिना के नाम से जाना जाता है। वह मेक्सिको के एक रसायनज्ञ थे, जिन्होंने ग्रह पर ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों के बारे में कई खोजें कीं, जिसमें ओजोन परत में छेद की खोज भी शामिल थी, जो क्लोरोफ्लोरोकार्बन गैसों के कारण हुआ था।

विज्ञापन

डॉ मारियो मोलिना का 07 अक्टूबर, 2020 को 77 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मारियो मोलिना सेंटर, मेक्सिको में एक प्रमुख शोध संस्थान है, जो कई विषयों पर अपने शोध करता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed