UPSC Success Story: आईएएस अनंत जैन ने बताया सक्सेस मंत्र; बोले- सफलता के लिए छोड़ें लेट्स लीव इट का एटीट्यूड
UPSC Toppers Success Story: आईएएस अधिकारी अनंत जैन ने एक कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों से मुलाकात की और संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अपने पढ़ाई और परीक्षाओं की तैयारी के अनुभव साझा किए। साथ ही उन्हें करिअर में सफलता पाने के लिए अपना सक्सेस मंत्र भी दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC Toppers AIR 85 Success Story: वर्ष 2017 में आईएएस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 85 प्राप्त करने वाले अनंत जैन वर्तमान में सिक्किम के नामची में अतिरिक्त जिला कलक्टर हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनंत जैन ने एक कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों से मुलाकात की और संवाद किया।
इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अपने पढ़ाई और परीक्षाओं की तैयारी के अनुभव साझा किए। साथ ही उन्हें करिअर में सफलता पाने के लिए अपना सक्सेस मंत्र भी दिया। जैन खुद भी एमएनआईटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं एमए इकोनॉमिक्स डिग्री प्राप्त कर चुके हैं।
UPSC Toppers Story: लाखों उम्मीदवारों से मुकाबला
अनंत जैन ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए कहा कि यदि आप जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, आगे जाना चाहते हैं तो आपको संघर्ष करना ही होगा, मेहनत करनी ही होगी। क्योंकि सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता। बकौल जैन, सबसे जरूरी बात है कि आप जैसा सोचते हैं, वैसे ही रिजल्ट्स सामने आते हैं।
इसलिए जीवन में लेट्स लीव इट का एटीट्यूड छोड़ दें। यूपीएससी सिविल सेवा में टॉप 85 में स्थान पाने वाले जैन ने विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए कहा कि स्कूल में आपका मुकाबला क्लास में पढ़ने वाले मात्र 100-120 बच्चों से होता है लेकिन, यहां लाखों महत्वाकांक्षी उम्मीदवारों के बीच आपको खुद को साबित करना होगा।
Success Mantra: संघर्ष से पीछे मत हटो
अनंत ने विद्यार्थियों को सक्सेस टिप्स देते हुए कहा कि आप लोगों को संघर्ष से पीछे नहीं हटना है, क्योंकि लाइफ में कदम-कदम पर स्ट्रगल है। निर्भर करता है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आपका एटीट्यूड कैसा है। एक बार आप पीछे हट गए तो गिवअप करना आपकी आदत में आ जाएगा और आप हर जगह उसे इस्तेमाल करोगे। यदि आप आज मेहनत कर एग्जाम क्रेक करोगे आपका विनिंग एटीट्यूड बनता है। इसके बाद आप कहीं भी जाओगे तो सक्सेस एटीट्यूड ही आपको आगे लेकर जाएगा।
कमेंट
कमेंट X