{"_id":"63f5f517b8b1b4f7e2051781","slug":"upsc-success-story-know-about-ips-vrinda-shukla-and-her-career-and-life-2023-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPS Vrinda Shukla: अमेरिका में नौकरी करते हुए बनी थीं यूपीएससी टॉपर, अब्बास अंसारी कांड से बटोर रहीं सुर्खियां","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
IPS Vrinda Shukla: अमेरिका में नौकरी करते हुए बनी थीं यूपीएससी टॉपर, अब्बास अंसारी कांड से बटोर रहीं सुर्खियां
Wed, 22 Feb 2023 04:27 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Wed, 22 Feb 2023 04:27 PM IST
सार
IPS Vrinda Shukla: आईपीएस वृंदा शुक्ला इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर IPS वृंदा शुक्ला सबसे ज्यादा सर्च की जा रही हैं। इसके पीछे उनके द्वारा की गई एक बड़ी कार्रवाई है। जिसके बाद से ही वह चर्चा में बनी हुई हैं।
विज्ञापन
IPS Vrinda Shukla
- फोटो : social media
विस्तार
UPSC Success Story, IPS Vrinda Shukla: उत्तर प्रदेश कैडर की एक महिला आईपीएस इन दिनों खूब चर्चा में हैं। इनका नाम वृंदा शुक्ला है। सोशल मीडिया पर IPS वृंदा शुक्ला सबसे ज्यादा सर्च की जा रही हैं। इसके पीछे उनके द्वारा हाल ही में की गई एक बड़ी कार्रवाई है। जिसके बाद से ही वह चर्चा में बनी हुई हैं। मामला यूपी के एक माफिया के बेटे-बहू से जुड़ा है। इसलिए इसकी हर जगह चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
जानिए आईपीएस वृंदा शुक्ला के बारे में...
आईपीएस वृंदा शुक्ला हरियाणा के पंचकुला की रहने वाली है। वहीं के एक स्कूल से उन्होंने पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने फिर पुणे के कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने लंदन के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड सोशल साइंस से अपनी आगे की पढ़ाई की। पढ़ाई पूरी करने के बाद वृंदा शुक्ला ने अमेरिका की एक निजी कंपनी में नौकरी भी की थी और वहीं से यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी। साल 2014 में वृंदा शुक्ला आईपीएस बनीं और उन्हें नागालैंड का कैडर मिला। इसके बाद साल 2022 में उन्हें 07 दिसंबर को चित्रकूट में आईपीएस का पद मिला। IPS वृंदा शुक्ला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके ट्विटर पर 16 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पति भी हैं आईपीएस
IPS वृंदा शुक्ला के पति अंकुर अग्रवाल (IPS Ankur Aggarwal) भी एक IPS हैं और वह उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एसपी के पद पर कार्यरत हैं। अंकुर और वृंदा बचपन से साथ हैं और दोनों ने स्कूल की पढ़ाई साथ में की थी। इसके अलावा दोनों अंबाला में एक-दूसरे के पड़ोसी थे और दोनों ने अमेरिका में रहते हुए यूपीएससी की तैयारी भी की थी। IPS अंकुर अग्रवाल ने साल 2016 में यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। नोएडा में IPS वृंदा शुक्ला अपने पति अंकुर अग्रवाल की बॉस भी रह चुकी हैं।इस मामले से चर्चा में आईं
दरअसल IPS वृंदा शुक्ला ने यूपी के चित्रकूट जिले की जेल में बंद अब्बास अंसारी की पत्नी और ड्राइवर को गिरफ्तार किया था। बता दें कि अब्बास अंसारी माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे हैं और अब्बास की पत्नी निखत रोज अपने पति से मिलने जेल आती थी और वह यहां 4-5 घंटे रहती थी, जिसकी कोई एंट्री रजिस्टर में दर्ज नहीं की जाती थी। इसी के चलते एक दिन जिलाधिकारी अभिषेक आनंद और IPS वृंदा शुक्ला जेल में अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए, जिसके बाद उनको इस बात के बारे में पता चला।
IPS वृंदा शुक्ला को मुखबिरों से इसकी जानकरी मिली, जिसके बाद उन्होंने पूरा प्लान बनाया। उन्होंने सिविल ड्रेस पहन निजी गाड़ी से जेल में अचानक निरीक्षण के लिए पहुंची। तो वहां देखा कि निखत अपने पति अब्बास अंसारी से मिलने के लिए आई हुई थी। इसके साथ ही जेल में कई आपत्ति जनक चीजें और मोबाइल फोन भी मिला। इसके बाद IPS वृंदा शुक्ला ने तुरंत कार्रवाई करते हुए निखत और उनके ड्राइवर को गिरफ्तार कर दिया। इस मामले के बाद हर जगह IPS वृंदा शुक्ला के चर्चे होने शुरू हो गए।
कमेंट
कमेंट X