फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   UPSC CSE Topper IITian Aniruddh Yadav cracks UPSC in first attempt, in Fourth Attepmt Become IAS with AIR 8

UPSC CSE Topper: अनिरुद्ध को बड़े भाई से मिली प्रेरणा, पहले में IRPS दूसरे में IIS और चौथे प्रयास में बने IAS

Tue, 23 May 2023 06:58 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 23 May 2023 06:58 PM IST
सार

UPSC CSE Topper AIR 8 Aniruddh Yadav: आईआईटी दिल्ली से एमटेक कर चुके अनिरुद्ध यादव ने पहले प्रयास में यूपीएससी क्रैक किया था हालांकि, तब उन्हें IRPS यानी इंडियन रेलवे पर्सेनेल सर्विसेज मिला था। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्हें भारतीय सूचना सेवा यानी IIS मिली।

विज्ञापन
UPSC CSE Topper IITian Aniruddh Yadav cracks UPSC in first attempt, in Fourth Attepmt Become IAS with AIR 8
UPSC CSE 2022 Topper Aniruddh Yadav AIR 8 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPSC CSE 2022 Topper Aniruddh Yadav AIR 8: अनिरुद्ध यादव ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणाम में आठवीं रैंक के साथ टॉप किया है। अनिरुद्ध यादव का पूरा परिवार सिविल सेवा में रहा है। उनके पिता आईपीएस मनोज यादव हरियाणा के पूर्व डीजीपी रहे हैं। उनके बड़े भाई आदित्य विक्रम भी आईएएस अधिकारी हैं और असम में पदस्थ हैं। जबकि मां ने वाणिज्य मंत्रालय से वीआरएस ले लिया था।   

विज्ञापन

आईआईटी दिल्ली से एमटेक की

आईआईटी दिल्ली से एमटेक कर चुके अनिरुद्ध यादव ने पहले प्रयास में यूपीएससी क्रैक किया था हालांकि, तब उन्हें IRPS यानी इंडियन रेलवे पर्सेनेल सर्विसेज मिला था। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्हें भारतीय सूचना सेवा यानी IIS मिली। वहीं अब चौथे प्रयास में आठवीं रैंक के साथ IAS बने हैं। अनिरुद्ध के पसंदीदा खेलों में फुटबॉल और स्क्वैश शामिल हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया 

अनिरुद्ध ने कहा कि वे भारतीय प्रशासन सेवा में जाना चाहते थे और भाई की तरह ही आईएएस बनना चाहते थे। अनिरुद्ध ने कहा कि यूपीएससी में सफलता की कुंजी निरंतरता है और यूपीएससी सीएसई में सफलता प्राप्त करने के लिए नियमित अध्ययन दिनचर्या का पालन करना चाहिए। उन्होंने आईएएस परीक्षा में अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया और कहा कि यह सफलता एक अकेले प्रयास से नहीं बल्कि कई लोगों के संयुक्त प्रयास से मिली है। 

 

विज्ञापन

करीब 16 से 17 घंटे पढ़ाई करता था 

अपनी तैयारी के समय के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा से पहले, मैं घंटों पढ़ाई करता था और समय का कोई हिसाब नहीं होता है। आम तौर पर, मैं एक दिन में 16 से 17 घंटे पढ़ाई करता था। यूपीएससी सीएसई क्रैक करने के लिए टिप्स साझा करते हुए, अनिरुद्ध यादव ने कहा कि खुद पर विश्वास करना महत्वपूर्ण है क्योंकि आपको लंबा सफर तय करना होता है। यूपीएससी उम्मीदवार के तौर पर बहुत मेहनत करनी पड़ती है और लंबे सिलेबस को कवर करना पड़ता है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed