फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   UPSC CSE 2022 Topper Rohit Kardam AIR 517 Success Story Civil Service Exam Tips and Interview Questions

Success Story: UPSC की तैयारी के दौरान मां को खोया, टूटने के बजाय दुःख को बनाया ताकत; अब बनकर दिखाया IAS

Wed, 24 May 2023 09:31 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: उत्कर्ष उपाध्याय Updated Wed, 24 May 2023 09:31 PM IST
सार

UPSC CSE 2022 Rohit Kardam AIR 517: रोहित कर्दम ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणाम में 517वीं रैंक हासिल की है। रोहित बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं।

विज्ञापन
UPSC CSE 2022 Topper Rohit Kardam AIR 517 Success Story Civil Service Exam Tips and Interview Questions
ROHIT KARDAM UPSC - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UPSC CSE 2022 Rohit Kardam AIR 517: रोहित कर्दम ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणाम में 517वीं रैंक हासिल की है। रोहित बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने ICSE बोर्ड से 10वीं में 93 प्रतिशत तो 12वीं में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। रोहित के घर में उनके पिता हरिलाल कर्दम,एक भाई और एक बहन हैं। वैश्विक महामारी कोरोना दौरान वर्ष 2021 में उनकी मां का निधन हो गया था।

विज्ञापन

 

एनआईटी कुरुक्षेत्र से सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर चुके रोहित कर्दम ने तीसरे प्रयास में यूपीएससी क्रैक किया है। रोहित ने अपनी नौकरी छोड़ वर्ष 2020 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ऑफिसर की नौकरी छोड़ उन्होंने यह राह चुनी थी। पारिवारिक दृष्टि से रोहित के पिता हरिलाल कर्दम उत्तर प्रदेश पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी हैं तो वहीं रोहित के जीजाजी सुनील पुष्कर वर्ष 2015 के PCS अधिकारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला से खास बातचीत में रोहित कर्दम ने बताया कि, उनके लिए उनकी प्रथम प्रेरणा उनका परिवार ही रहा है। वर्ष 2021 में माता जी के निधन के बाद वो विचलित हो गए थे। लेकिन उन्होंने पुनः हिम्मत जुटाकर, इस साहस के साथ कि माँ के सामने शुरू किए सफर को पूर्ण करकर ही रहूँगा, वो रुके नहीं और आगे परिश्रम किया। रोहित ने कहा कि यूपीएससी में सफलता की कुंजी स्वाध्याय है।

विज्ञापन

अपनी तैयारी के समय के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा से पहले, वो अभ्यास करते ही रहते थे। यूपीएससी सीएसई क्रैक करने के लिए उम्मीदवारों के लिए टिप्स साझा करते हुए रोहित ने कहा है कि सफलता प्राप्त करने के लिए नियमित अभ्यास और परीक्षा के अंतिम दिन तक अखबार पढ़ना ये दो चीजें दिनचर्या बन जानी चाहिए। इसके परिणाम मुझे मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed