फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   UPSC CSE 2022 Success Story of Manoj Kumar Maharia AIR 628 UPSC CSE Topper Inspirational Stories

UPSC Success Story: क्रिकेटर बनने के लिए छोड़ी थी पढ़ाई, वहां सफल न हो सके तो यूपीएससी क्लीयर कर दिखाया

Fri, 26 May 2023 06:37 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 26 May 2023 06:37 PM IST
सार

UPSC Success Story: राजस्थान के मनोज महरिया ने यूपीएससी सीएसई 2022 के फाइनल रिजल्ट में 628वां स्थान हासिल किया है। आइए जानते हैं मनोज महरिया के संघर्ष से सफलता की कहानी...

विज्ञापन
UPSC CSE 2022 Success Story of Manoj Kumar Maharia AIR 628 UPSC CSE Topper Inspirational Stories
Manoj Kumar Maharia, AIR 628, UPSC CSE 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Manoj Maharia UPSC Success Story: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। टॉप 10 में ही छह लड़कियां शामिल हैं। इस मुश्किल परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों के घर में खुशी का माहौल है। इन्हीं में से राजस्थान के मनोज महरिया भी हैं, जिन्होंने यूपीएससी सीएसई 2022 के फाइनल रिजल्ट में 628वां स्थान हासिल किया है। आइए जानते हैं मनोज महरिया के संघर्ष से सफलता की कहानी...

विज्ञापन

राजस्थान के सीकर स्थित गांव कूदन के रहने वाले मनोज इस समय एमए की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई गांव के स्कूल से ही की। इसके बाद सीकर से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उनका रुझान पढ़ाई से ज्यादा क्रिकेट की तरफ हुआ और उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। मनोज अच्छे क्रिकेटर रहे हैं।

विज्ञापन

 

UPSC Success Story: एक हादसे ने क्रिकेट से किया दूर

मनोज जिला स्तर पर क्रिकेट खेल चुके हैं। उनका सपना रणजी में खेलने का था, लेकिन साल 2018 में एक हादसे की वजह से उन्हें अपना शौक यानी क्रिकेट छोड़ना पड़ गया। इसके बाद मनोज वापस पढ़ाई की तरफ मुड़ गए। इस सफर में उन्होंने कई सरकारी नौकरियों केी परीक्षा दी और सफल भी हुए, लेकिन उन्हें संतुष्टि नहीं मिली। यही वजह रही कि वह हर दिन बेहतर करने के लिए जुटे रहे।

 

UPSC Success Story: परिवार की जिम्मेदारी के बीच यूपीएससी की तैयारी

मनोज के पिता राजेंद्र महरिया का निधन हो चुका है। मनोज पर तीन बहन-भाइयों में सबसे बड़े होने के नाते उनकी पूरी जिम्मेदारी भी है। जिसे वह बखूबी निभा रहे हैं। इस सफलता के बाद मनोज के घर में खुशियों का माहौल है। उन्होंने अपने पिता का सपना पूरा किया है। 

 

विज्ञापन

UPSC Success Story: बिना कोचिंग के पाई सफलता

मनोज ने कोरोनाकाल में हुए लॉकडाउन के दौरान सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी शुरू कर दी थी। मनोज के मुताबिक वह कोचिंग में पढ़ने में सहज नहीं थे, इसलिए उन्होंने खुद से ही पढ़ाई की और यूपीएससी में सफलता हासिल की। लेकिन उनका सपना आईएएस अधिकारी बनने का है। इसलिए वह फिर से पूरी मेहनत के साथ इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed