'लिली सिंह', यूट्यूब से सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली यूट्यूबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज के जमाने में लोगों में डिप्रेशन का लेवल बहुत बढ़ गया है। हर कोई जिंदगी की रेस में पीछे छूट जाने का डर से परेशान है। किसी को अपने पसंद की चीज नहीं मिलती तो वो परेशान हो जाते हैं और लोग धीरे-धीरे डिप्रेशन में आने लगते हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाईजेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2015 में तकरीबन 4 करोड़ लोग इंडिया में डिप्रेशन के शिकार थे जिसका रेट धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है।
लिली सिंह, जिन्हें लोग सुपरवुमन के नाम से भी जानते हैं आज की तारीख में यूट्यूब से सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली स्टार में से एक हैं। इनकी कहानी आपके हौसले को कई दफा बढ़ा देगी।
लिली का जन्म 26 सितम्बर 1988 को कनाडा के टोरंटो में एक पंजाबी घर में हुआ था। वे घर में सबसे छोटी थी तो लोग थोड़ा ज्यादा प्यार भी करते थे। 2006 में लिली ने बी पियरसन कॉलेजिएट इंस्टिट्यूट से ग्रेजुएशन कम्पलीट किया। लिली की डिग्री साइकोलॉजी में थी।
जब लिली अपने फाइनल ईयर में थीं तब लिली के दादा जी का देहांत हो गया। लिली का अपने दादा जी से गहरा लगाव था। उनकी मौत से उबरने में लिली को बहुत वक्त लग गया। यहां तक कि डिग्री पूरी करने के बाद लिली ने एक साल का ब्रेक ले लिया। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि अब वो क्या करें।
ये वो समय था जब लिली ने कुछ-कुछ यूट्यूब वीडियो बनाने शुरू कर दिए थे। उनके कुछ वीडियो तब तक यूट्यूब पर जा चुके थे।
एक अखबार से बातचीत में लिली ने बताया- मैं कई बार अपने मास्टर्स के एप्लीकेशन लिखती और फिर उसे छोड़ देती। फिर एक बार हम मैक्सीको गए थे। पूरे परिवार के लोग बीच के आस-पास घूम रहे थे। वहीं अकेले बैठे-बैठे मैंने सोचा कि मैं क्या करना चाहती हूं? मुझे क्या खुश करता है? और मुझे इसका जवाब मिला कि लोगों को एंटरटेन करना मुझे पसंद है और जो मैं कर रही हूं वही सही है।
इसके बाद जैसे ही वो घर लौटी उन्होंने यूट्यूब वीडियो बनाने शुरू कर दिए।
आज की तारीख में लिली यूट्यूब की सबसे जानी मानी और सबसे ज्यादा पैसे कमाने वालों में से एक हैं। इनके यूट्यूब चैनल का नाम 'सुपरवुमन' है। जिसके शो पर बातचीत करने के लिए प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान, मिशेल ओबामा, एड शीरन, सेलेना गोमेज जैसे बड़े-बड़े कलाकार पहुंच चुके हैं।
इनके वीडियो की सबसे खास बात ये होती है कि उनके वीडियो के अंत में वो लोगों से अपने आने वाले वीडियो के लिए एक दिन बोलने को कहती हैं और उस दिन उनका नया वीडियो यूट्यूब पर पेश होता है।
2014 में इनके चैनल 'सुपरवुमन' को न्यू मीडिया रॉकस्टार्स टॉप 100 चैनल्स की लिस्ट में 39 वें नंबर पर रखा गया था।
एक बड़ी ही काम की बात कहती हैं लिली। इस बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत ही नहीं है कि कोई पसंद करेगा या नापसंद करेगा। कुछ ऐसे लोग हमेशा होंगे जो आपके अच्छे काम को भी नापसंद करेंगे लेकिन फैसला आपको लेना है काम आपको करना है तो खुद से सवाल करें और खुद के जवाब के साथ आगे बढ़ें।
डिप्रेशन में गई एक लड़की, जिसे अपने मास्टर्स डिग्री में क्या करे समझ नहीं आ रहा था वो आज की तारीख में यूट्यूब की सबसे बड़ी स्टार बनी हुई हैं।
कमेंट
कमेंट X