फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   NEET 2023 Toppers Jatin Saharan Check State Wise Neet UG Result Toppers List Air Rank Scorecard Marks and Prof

NEET UG 2023 Topper: दादा के सपने को पूरा करना था लक्ष्य, नीट में हासिल की 43वीं रैंक

Wed, 14 Jun 2023 06:51 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 14 Jun 2023 06:51 PM IST
सार

NEET UG Result 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 20.38 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 11.45 लाख उम्मीदवार सफल घोषित हुए हैं।

विज्ञापन
NEET 2023 Toppers Jatin Saharan Check State Wise Neet UG Result Toppers List Air Rank Scorecard Marks and Prof
NEET UG Result 2023 Topper - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

NEET UG Result 2023 Topper: नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक 1.39 लाख उम्मीदवार सफल हुए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र के 1.31 लाख और राजस्थान के 1 लाख से अधिक क्वालीफायर हैं। NTA ने 7 मई को भारत के बाहर 14 शहरों सहित देश भर के 499 शहरों में 4,097 केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (UG) आयोजित की थी।

विज्ञापन

कोटा के एक कोचिंग संस्थान में पिछले दो साल से क्लासरूम स्टूडेंट रहे जतिन सहारण ने नीट यूजी परीक्षा में 710 अंक प्राप्त कर आल इंडिया 43वीं रैंक प्राप्त की है। जतिन ने बताया कि मैं रोजाना करीब 8 घंटे सेल्फ स्टडी करता हूं। इस दौरान जब लगता है कि ज्यादा समय हो गया तो किताब छोड़ देता था तो यू-ट्यूब पर वीडियो देखने लगता था, लेकिन ये वीडियो भी सब्जेक्ट के ही होते थे। कभी-कभी बॉल से खेल लेता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दादा का सपना पूरा 

पापा मुझे इंस्पायर करते हैं। उनका मेरे ऊपर विश्वास ही मुझे और अधिक पढ़ने के लिए प्रेरित करता है। दादा जी चाहते थे कि पापा डॉक्टर बनें, वे एडवोकेट बने तो अब पापा ने मुझे दादा जी का सपना पूरे करने की बात कही। यह सपना सच हो रहा है तो अच्छा भी लग रहा है।

विज्ञापन

क्रिकेटर एमएस धोनी पसंद

क्रिकेटर एमएस धोनी पसंद हैं। कूल रहते हुए सिचुएशन को मैनेज करते हैं। मैने भी यही सीखा है कि किसी भी परिस्थिति में घबराना नहीं चाहिए। मेरी नजर में नियमितता ही सफलता है। किसी भी कार्य को करने या सफलता प्राप्त करने के लिए नियमित पढ़ाई करना जरूरी है।

टीचर ने मारा था ताना

एक और परिस्थिति ने मुझे अधिक पढ़ने के लिए प्रेरित किया। 12वीं बोर्ड में प्रेक्टिकल एग्जाम्स चल रहे थे, इसी दौरान एक सवाल को सॉल्व करने में मुझे टाइम लग गया तो टीचर ने टोक दिया, ताना मारा कि ऐसे कैसे नीट क्रेक होगी। इसके बाद मैंने फिजिक्स में और अधिक मेहनत की। अभी एम्स दिल्ली से एमबीबीएस करना चाहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed