{"_id":"59be28a04f1c1bb5688b5090","slug":"meet-first-loco-pilot-of-moradabad-mandal-neeta-munna-lal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीता बनीं बरेली लॉबी की पहली महिला लोको पायलट ","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
नीता बनीं बरेली लॉबी की पहली महिला लोको पायलट
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीता मुन्ना लाल मुरादाबाद मंडल की बरेली लॉबी की पहली महिला लोको पायलट बन गई हैं। शनिवार को उन्होंने बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर 12.45 बजे यह इतिहास रचा। लोको नंबर 70633 पर मिली पहली ड्यूटी के दौरान उन्होंने खिड़की से मुस्कराते हुए हरी झंडी दिखाई और फिर जैसे ही गार्ड का सिग्नल मिलने के बाद लोको को आगे बढ़ाया, स्टाफ ने ताली बचाकर खुशी का इजहार किया। मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों ने भी नीता के साथ जंक्शन के स्टाफ को बधाई दी।
विज्ञापन
मुरादाबाद रेल मंडल की पहली लोको पायलट नीता मुन्ना लाल ने एक साल की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद रेल इंजन की कमान संभाल ली। शनिवार को उन्होंने मुख्य लोको निरीक्षक मोहम्मद अकरम और क्रू कंट्रोलर आरके गुप्ता के निर्देशन में मालगाड़ी को चलाया। गोंडा से खाली आई मालगाड़ी में बरेली में माल लोड किया गया। यहां से नीता मुन्ना लाल इंजन की कमान संभालकर मुरादाबाद के लिए रवाना हुईं। यह मालगाड़ी पंजाब जानी है।
विज्ञापन
पति की प्रेरणा से चुना करियर
नीता मूल रूप से झांसी की रहने वाली है। उनके पति सुशील कुमार इज्जतनगर मंडल में लोको पायल हैं। नीता के मुताबिक पति की प्रेरणा से ही वह लोको पायलट बनी है। चार साल पहले हुई शादी के बाद उनके एक बेटा है। नीता कहती हैं कि लोको पायलट बनने में उनके परिवार ने काफी सहयोग दिया।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X