{"_id":"2ce46583eb84ab66bcf5cd95c320f8c9","slug":"in-bihar-big-officer-taking-class-in-schools-hindi-news-vs","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्कूल जाकर बच्चों को पढ़ाएंगे 'बड़े लोग'","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
अब स्कूल जाकर बच्चों को पढ़ाएंगे 'बड़े लोग'
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला।
Updated Tue, 28 Oct 2014 01:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक केवल मास्टरजी ही स्कूल में बच्चों की हाजिरी लेकर उन्हें पढ़ाया करते थे। लेकिन शिक्षा की अनूठी पहल करते हुए बिहार के देवधर में बड़े प्रशासनिक अधिकारियों ने स्कूल जाकर बच्चों को पढ़ाने की ठानी है। जी हां बिहार में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और शिक्षकों को उत्साहित करने के लिए पुलिस कप्तान और जिला शिक्षाअधिकारी स्तर के अफसर सप्ताह में एक दिन स्कूल में बच्चों को पढ़ाया रहे हैं।
अपनी तरह की एक अनूठ पहल के तहत देवधर के उपायुक्त अमित कुमार ने व्यवस्था बनाई है कि सोमवार से सप्ताह में एक दिन पुलिस कप्तान, उपविकास आयुक्त, एसडीओ, एसडीपीओ, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत सभी बड़े पदाधिकारी स्कूल में बच्चों को शिक्षा दिया करेंगे। सप्ताह में एक दिन चुन कर हर अधिकारी स्कूल में क्लास लगा रहा है ताकि बच्चों के साथ साथ शिक्षक भी शिक्षा अभियान के तहत उत्साहित रहें।
बताया जा रहा है कि सप्ताह में एक दिन स्कूल को पढ़ाने वाले अधिकारियों की संख्या तकरीबन 100 है। ये अधिकारी बच्चों को पढ़ाने स्कूल जाएंगे। हालांकि अभियान शुरू हो चुका है लेकिन ये कितना असर करेगा, ये तो स्कूलों की रिपोर्ट आने पर ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
शिक्षा दान महा दान
इस अभियान को 'शिक्षा दान' कार्यक्रम का नाम दिया गया है। तय किया गया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय वन सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा, राज्य संवर्ग के पदाधिकारी एवं सुपरवाइजर श्रेणी तक के अधिकारी सप्ताह में एक दिन दोपहर एक बजे के बाद स्कूल जाकर बच्चों की क्लास लेंगे। सूत्रों के अनुसार इस अभियान के पहले चरण में स्कूल के बच्चों को नैतिक पाठ पढ़ाया जाएगा। नैतिकता के अलावा जिस क्लास के टीचर नहीं उपलब्ध हैं, उन विषयों को भी पढ़ाया जाएगा ताकि वैकल्पिक टीचरों की व्यवस्था रहे।

कमेंट
कमेंट X