फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   Govt Schools Students Created platform for awareness of good touch and bad touch shown at Makers Factory

उपलब्धि : सरकारी स्कूल के छोटे बच्चों ने किया बड़ा कमाल, गुड टच-बैड टच की जागरूकता के लिए बनाया प्लेटफॉर्म

Tue, 17 Jan 2023 10:59 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 17 Jan 2023 10:59 PM IST
सार

Govt Schools Students : सरकारी स्कूलों के छोटे-छोटे बच्चे ऐसे-ऐसे इनोवेशन कर रहे हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े लोग हैरान रह जाते हैं। कुछ बच्चों ने ऐसा सेंसर बनाया है जिससे गैस सिलेंडर खत्म होने से पहले ही आपको अलर्ट मिल जाएगा।  

विज्ञापन
Govt Schools Students Created platform for awareness of good touch and bad touch shown at Makers Factory
Good Touch-Bad Touch Platform - फोटो : BMC

विस्तार

देश में तेजी से फैलते स्टार्टअप कल्चर में अब स्कूलों से ही इनोवेशन को बढ़ावा दिया जाने लगा है। इसकी बानगी बना बीएमसी द्वारा संचालित तिलक नगर का सरकारी स्कूल। सरकारी स्कूलों के छोटे-छोटे बच्चे ऐसे-ऐसे इनोवेशन कर रहे हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े लोग हैरान रह जाते हैं। कुछ बच्चों ने ऐसा सेंसर बनाया है जिससे गैस सिलेंडर खत्म होने से पहले ही आपको अलर्ट मिल जाएगा। वहीं, कुछ बच्चों ने पानी की बर्बादी को कम करने, गुड और बैड टच यानी अच्छे और बुरी नीयत से छूने के तरीकों के बारे में दूसरे बच्चों को जागरूक करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाया है। हैरानी की बात यह है कि ये बच्चे अभी सरकारी स्कूल के है और कक्षा आठवीं तक में ही पढ़ रहे हैं।  

विज्ञापन

जिज्ञासाओं को लेकर विशेषज्ञों से पूछे सवाल

बीएमसी द्वारा संचालित तिलक नगर स्कूल में आयोजित मेकर्स फैक्टरी कार्यक्रम में इन बच्चों के बनाए प्रोटोटाइप को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 3डी प्रिंटिंग, आईओटी, क्लाउड और वेब सर्विस, रेस्पेबेरी पीआइ और अरुडिनो बोर्ड्स यानी मदरबोर्ड के बारे में अपनी जिज्ञासाओं को विशेषज्ञों से पूछा और उनसे सवाल-जवाब भी किए। कार्यक्रम में अटल इनोवेशन मिशन (Atal Innovation Mission) के निदेशक आर रामनाथन, आईआईटी बॉम्बे (IIT Bomaby) के एजुकेशन टेक्नोलॉजी विभाग के प्रमुख आर राजेंद्रन और समग्र शिक्षा (Samagra Shiksha) अभियान के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर कैलाश पेगारे ने इस इनोवेशन का अवलोकन किया और काफी सराहा। इन बच्चों की इस गौरवपूर्ण यात्रा का साझेदार बना पी जैम फाउंडेशन जो कि सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर साइंस की शिक्षा और प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। इसके तहत बच्चों को कंप्यूटेशनल थिंकिंग, डिजाइन थिंकिंग और समस्याओं का समाधान करने की स्किल्स को डेवलप किया जा रहा है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार 3000 गांवों में लगाएगी प्रोजेक्ट

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव नवीन कुमार शाह और नीति आयोग के सलाहकार आर कामाराजू ने वर्चुअल तरीके से हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि टैलेंट और स्किल्स का ऐसा प्रदर्शन और युवा भारतीयों के इनोवेशन को देखकर डिजिटल रेडी भारत का भविष्य काफी उज्ज्वल रहने की उम्मीद है। शाह ने कहा कि आठवीं कक्षा के बच्चों के बनाए पानी की बर्बादी को कम करने जैसे कुछ प्रोजेक्ट बहुत ही शानदार थे। हम 3000 गांवों में इस प्रोजेक्ट को लागू करने में खुशी होगी।  

 

विज्ञापन

आत्मनिर्भर बन सकता है भारत

वहीं, कार्यक्रम में पहुंचे फ्रांसीसी आईटी कंपनी कैपजेमिनी के सीएसआर प्रमुख अनुराग प्रताप ने कहा कि जब मैं छात्रों से बात करता हूं तो कुछ चीजों पर विशेष रूप से ध्यान देता हूं। पहली ये कि क्या हम समस्याओं का समधान करने वाला देश बन सकते हैं? दूसरा ये कि क्या हम देश के युवाओं में इनोवेशन की आग पैदा कर सकते हैं? ये लाखों युवा जो आने वाले वक्त में कहीं काम करना शुरू करेंगे, सभी में कुछ खास बात है, जो यहां देखने को मिला। इन्होंने बड़ी समस्याओं की पहचान की और इस छोटी उम्र में तकनीक-आधारित समाधान और अन्य विचार पेश किए।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed