फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   Ganga Kumari to become first transgender constable of Rajasthan police

पुलिस की वर्दी पहनने वाली राजस्थान की पहली ट्रांसजेंडर बनेगी गंगा कुमारी

Mon, 19 Mar 2018 02:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Mon, 19 Mar 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
Ganga Kumari to become first transgender constable of Rajasthan police
फाइल फोटो
तीन साल के कानूनी संघर्ष के बाद आखिर अब गंगा कुमारी पुलिस की वर्दी पहनेगी। वह राजस्थान की पहली ट्रांसजेंडर बन गई है, जिसे पुलिस की वर्दी पहनने का अवसर मिलेगा। करीब 25 वर्षीय गंगा कुमारी को राजस्थान के जालौर में कांस्टेबल के रूप में पहली पोस्टिंग मिली है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गंगा कुमारी पोस्टिंग के लिए जालोर पुलिस लाईन पहुंच गई है और वह महिलाओं के साथ ट्रेनिंग लेने की तैयारी कर रही है। गंगा कुमारी के अनुसार उसे पुलिस की वर्दी पहनने का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन


गंगा कुमारी ने वर्ष 2015 को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पास की थी। गंगा ने कहा कि उसके साथ पास हुए 207 अभ्यर्थियों को पोस्टिंग दे दी गई थी, लेकिन ट्रांसजेंडर होने के कारण पुलिस विभाग में उसकी फाइल अटक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ganga Kumari to become first transgender constable of Rajasthan police
फाइल फोटो
इसके बाद गंगा ने वर्ष 2016 को अदालत का दरवाजा खटखटाया और अदालत ने पिछले वर्ष नवम्बर में गंगा के पक्ष में फैसला देते हुए पुलिस विभाग को तुरंत पोस्टिंग देने का आदेश दिया। 

लेकिन तीन महीने के इंतजार के बाद भी उसे पोस्टिंग नहीं दी गई। इसके बाद गत जनवरी में गंगा ने फिर अदालत का दरवाजा खटखटाया और गंगा को न्याय मिला। जालोर के पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने कहा कि गंगा की हमारे यहां पोस्टिंग हुई है और अब गंगा को एक साल की पुलिस ट्रेनिंग लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed