Bihar Board Matric Topper: सातवीं रैंक वाली दिव्या राज आईएएस तो 10वीं रैंक वाले नीतीश बनना चाहते हैं डॉक्टर
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
विस्तार
Bihar Board Result 2023 Matric Toppers: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आते ही सुपौल जिले का प्रतापगंज प्रखंड एक बार फिर राज्य स्तर पर गौरवान्वित हुआ। मैट्रिक रिजल्ट में प्रखंड क्षेत्र का पब्लिक हाई स्कूल प्रतापगंज की छात्रा दिव्या राज जहां 479 अंक लाकर राज्य स्तर पर सातवां स्थान पाई है। वहीं, हाजी नजीबुल्लाह प्लस टू उच्च विद्यालय, सुरजापुर के छात्र नीतीश ने 476 अंक प्राप्त कर 10वां स्थान प्राप्त किया है।
गणित की शिक्षिका मां से मिली प्रेरणा, आईएएस बनना लक्ष्य
दिव्या राज ने बताया कि अपनी कड़ी मेहनत और बड़ों के आशीर्वाद तथा मां परिणीता कुमारी, जो कि पब्लिक हाई स्कूल में गणित की शिक्षिका है, उन्हीं के मार्ग दर्शन के बदौलत यह मुकाम हासिल कर पाई। दिव्या स्कूल की क्लास के बाद ट्यूशन भी लेती थी। अच्छे अंक पाने के लिए 14 घंटे तक पढ़ाई करती थी। दिव्या ने बताया कि वह आईएएस बनना चाहती है। दिव्या के पिता का 15 वर्ष पूर्व निधन हो गया था, मां ने ही तीनों बच्चों का भरण पोषण किया और उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया।
नीतीश ने पाया 10वां स्थान, डॉक्टर बनने की है सपना
वहीं, प्रतापगंज प्रखंड के ही अंतर्गत हाजी नजीबुल्लाह प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र नीतीश कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में राज्य स्तर पर 10वां स्थान प्राप्त किया है। नीतीश निहायत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता सपरिवार सहित काम करने के लिए राज्य से बाहर हरियाणा में रहते है। नीतीश के पिता दर्जी का काम करते हैं। नीतीश के परिवार में मां और दो बहन भी हैं। नीतीश ने बताया कि उनके पिता ने गरीबी के बावजूद उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। मां का भी पूरा सहयोग मिला है।
गांव में दादा-दादी के साथ रहकर की पढ़ाई
नीतीश ने बताया कि जयनगरा गांव में दादा-दादी के साथ रहकर पढ़ाई करता था। इस दौरान प्रधानाध्यापक अशोक भगत तथा और शिक्षक मुनीश सर का मार्ग दर्शन और सहयोग मिला। उसने बताया कि गरीबी के कारण स्कूल के अलावा अपनी खुद से मेहनत कर इस मुकाम को हासिल किया। उसने कहा कि वह 12 घंटे पढ़ाई करता था और अब आगे पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहता है।
कमेंट
कमेंट X