Bihar Board Topper: राजमिस्त्री का बेटा बना बिहार मैट्रिक टॉपर, पूरे राज्य में पाई आठवीं रैंक
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
विस्तार
Bihar Board Result 2023 Matric Topper: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी होने के बाद हम आपको सभी टॉपर्स से मिलवा रहे हैं। बक्सर जिले के पवनी में राजमिस्त्री के बेटे ने मैट्रिक की परीक्षा में पूरे सूबे में आठवां स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। अजीत ने बिहार बोर्ड मैट्रिक मेरिट लिस्ट में 478 अंक यानी 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए आठवीं रैंक पाई है। अजीत के पिता शंभूनाथ सिंह राजमिस्त्री हैं और गांव में भवन निर्माण कार्यों में दैनिक मजदूरी पर काम करते हैं।
अजीत कुमार मैट्रिक के परीक्षा परिणाम से काफी खुश है। अजीत ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता - पिता के अलावा विद्यालय के शिक्षकों दिया है। अजीत आगे चलकर डिफेंस में जाकर देश सेवा करना चाहता है। साथ ही अजीत ने बताया कि हमे पढ़ाई के लिए परिजनों ने कभी दबाव नहीं बनाया है लेकिन जब भी समय मिलता था उसमें मन लगाकर अध्ययन करता था।
पिता शंभूनाथ सिंह ने बताया कि पढ़ाई के दौरान बेटे के लिए जो भी जरूरी आवश्यकता होती थी, पूरी करने का प्रयास करता हूं। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसे गांव के ही सरकारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पढ़ने के लिए भेज रहे थे। वहीं, अजीत शुरू से ही होनहार रहा और हमेशा टॉप करता रहा है।
स्कूल के शिक्षकों को अजीत पर नाज है और उन्हें उम्मीद भी थी कि वह गांव पवनी का नाम रौशन करेगा। टॉपर बनने के बाद से ही अजीत के घर बधाई देने वालों का तांता लगा गया। मां पूनम देवी दरवाजे पर बधाई देने वाले जो भी पहुंच रहे थे, उनका मुंह मीठा करा रही थी। दादा मुसाफिर सिंह और दादी ने भी पोते को मिठाई खिलाकर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया है।
कमेंट
कमेंट X