स्टडी: शैक्षणिक उपलब्धि में व्यक्तित्व व व्यवहार का बड़ा योगदान, मिलता है 10 फीसदी अंकों का लाभ
बेलफास्ट की क्वींस यूनिवर्सिटी और लंदन की गोल्डस्मिथ यूनिवर्सिटी द्वारा की गई स्टडी में दावा शिक्षक के पसंदीदा छात्र को 10 फीसदी अंकों का लाभ भी मिलता है।
विस्तार
कक्षा में नंबर कम आने पर आपने अक्सर बच्चों से सुना होगा कि मेरे साथ की ज्यादा अंक इसलिए आए क्योंकि वह शिक्षक का पसंदीदा विद्यार्थी है। हम अक्सर उनकी इन बातों को नजरअंदाज कर देते हैं और उन्हें अगली बार ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि हाल ही में की गई एक स्टडी में यह दावा किया गया है कि शिक्षक अंक देते वक्त छात्रों के व्यक्तित्व से प्रभावित होते हैं और इसकी वजह शिक्षक के पसंदीदा छात्र को 10 फीसदी अंकों का लाभ भी मिलता है।
विश्वविद्यालयों द्वारा ऐसे किया गया शोध
यह स्टडी बेलफास्ट की क्वींस यूनिवर्सिटी और लंदन की गोल्डस्मिथ यूनिवर्सिटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट के तहत की गई है। इस स्टडी में सत्र 2019-20 में प्रौद्योगिकी, विज्ञान, खेल और कला से संबंधित पाठ्यक्रम पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शिक्षकों द्वारा दिए गए अंक और उसी सत्र में अज्ञात शिक्षकों द्वारा दिए गए परिणामों की तुलना की गई थी। इसके साथ ही छात्रों के व्यक्तित्व और मनोवैज्ञानिक रिकॉर्ड की भी जांच की गई थी।
इन विद्यार्थियों के प्रति ज्यादा उदार रहते हैं शिक्षक
स्टडी में यह भी पाया गया है कि तनावग्रस्त, चिंतित या भावनात्मक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के प्रति शिक्षक ज्यादा उदार रहते हैं। वहीं नकारात्मक मानसिकता और असामाजिक विद्यार्थियों के प्रति उनका रवैया सख्त होता है। प्रो. कोवास कहती हैं कि हमारी स्टडी से यह निश्चित हो गया है कि शैक्षणिक उपलब्धि में व्यक्तित्व और व्यवहार का भी बड़ा योगदान रहता है।
इस सत्र में शिक्षक द्वारा दिए जाएंगे अंक, इसलिए इस शोध का ज्यादा महत्व
क्वींस यूनिवर्सिटी के प्रमुख शोधकर्ता डॉ. कोस्टास पेपेजोर्गियो बताते हैं कि कई देशों में सत्र 2020-21 की वार्षिक परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर उनका अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा। ऐसे में पूरे शिक्षा तंत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों की शैक्षिक क्षमता व्यावहारिक सामर्थ्य और बाधाओं के बीच संबंध का पता लगाने वाली यह संभवत: पहली कोशिश है।
कमेंट
कमेंट X