फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Students will play indigenous games in educational institutions across country in Fit India

Fit India: देशभर के शिक्षण संस्थानों में छात्र खेलेंगे स्वदेशी खेल, 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक होगा कार्यक्रम

Sat, 11 Nov 2023 05:46 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 11 Nov 2023 05:46 AM IST
सार

शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सभी स्कूली और उच्च शिक्षण संस्थानों में 15 नवंबर से शुरू होने जा रहे फिट इंडिया वीक का यह पांचवां संस्करण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिटनेस के महत्व पर जोर देते हुए 2019 में फिट इंडिया की घोषणा की थी।

विज्ञापन
Students will play indigenous games in educational institutions across country in Fit India
फिट इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देशभर के शिक्षण संस्थानों में 15 नवंबर से शुरू होने जा रहे ''फिट इंडिया’ वीक में छात्र स्वदेशी खेल भी खेलेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सभी स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों को इस संबंध में पत्र लिखा है। इसमें लिखा है कि 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक ‘फिट इंडिया’ वीक मनाया जाएगा। स्कूल अपनी सुविधानुसार एक महीने तक चलने वाले कार्यक्रम में से पांच से छह दिन या एक हफ्ता चुन सकते हैं। इस दौरान पैरेंट्स-टीचर मीट, फिट इंडिया शपथ, योग, मेडिटेशन, वार्षिक खेलकूद, निबंध लेखन समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सभी स्कूली और उच्च शिक्षण संस्थानों में 15 नवंबर से शुरू होने जा रहे फिट इंडिया वीक का यह पांचवां संस्करण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिटनेस के महत्व पर जोर देते हुए 2019 में फिट इंडिया की घोषणा की थी। इसका मकसद फिट इंडिया सप्ताह मनाने और जागरूकता बढ़ाने और फिट इंडिया को एक जनआंदोलन बनाना था। इसके तहत शिक्षण संस्थानों में कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें क्विज, निबंध, लेख, चित्रकारी, पारंपरिक और स्थानीय खेल, योगासन, नृत्य व खेलकूद प्रतियोगिताएं शामिल हैं। पीएम ने फिट इंडिया सप्ताह में विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके शिक्षकों और माता-पिता को भी भाग लेने का आग्रह किया था। उसके बाद से पेरेंट्स-टीचर मीट को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन

तकनीक के इस युग में हर कोई फिटनेस को एप के माध्यम से जांचते हैं। ऐसे में पारंपरिक रूप से खेलकूद आदि के माध्यम से शरीर और दिमाग की कसरत करना है, ताकि फिटनेस की आदत हम सभी की दिनचर्या में शामिल हो सके। इसमें शामिल होने वाले सभी पंजीकृत स्कूलों को डिजिटल प्रमाणपत्र भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये 19 स्वदेशी खेल भी होंगे आयोजित
‘फिट इंडिया’ कैंपेन में छात्रों को अपने देश की मिट्टी से जोड़ने के लिए भारत के 19 स्वदेशी खेलों को भी शामिल किया गया है। इसमें कबड्डी, कुश्ती अखाड़ा (4000 पुराना), खो-खो (प्राचीन भारतीय महाकाव्य महाभारत में उल्लेख), कलरीपायट्टु (15000 वीसी दक्षिण भारतीय पारंपरिक खेल), रस्साकशी (ओलंपिक में 1900 से 1920 तक भारत का हिस्सा ), मलखंब (12वीं शताब्दी में उत्पत्ति ), हेक्को (नागालैंड),स्काय (कश्मीर), छऊ और पाइका अखाड़ा (मार्शल आर्ट और सेमी क्लासिकल का अपना वर्जन), कबड्डी, थांग-ता (मणिपुर का देसी मार्शल ऑर्ट),शूटिंग बॉल, लागोरी और लंगडी (श्रीमद भागवत गीता में जिक्र), गतका, रोल बॉल, धूप और कौड़ी खेल, सिलंबम, गिल्ली डंडा आदि खेल भी आयोजित कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed