फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Students should reach 1 hour early for BSEB Bihar Board Inter exams 2025, Gate closes 30 minutes before exam

BSEB Board Exam 2025: बिहार बोर्ड ने जारी किए इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जरूरी दिशानिर्देश; जरूर पढ़ें छात्र

Sat, 25 Jan 2025 06:44 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 25 Jan 2025 06:44 PM IST
सार

BSEB Board Exam 2025: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 जनवरी, 2025 से शुरू होगी। बीएसईबी ने परीक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किए हैं। छात्रों को ये निर्देश अवश्य पढ़ने चाहिए।
 

विज्ञापन
Students should reach 1 hour early for BSEB Bihar Board Inter exams 2025, Gate closes 30 minutes before exam
बिहार बोर्ड पटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

BSEB Board Exam 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 2025 की बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने उन सभी उम्मीदवारों से अनुरोध किया है जो परीक्षा में शामिल हो रहे हैं कि वे बिहार बोर्ड इंटर हॉल टिकट 2025 पर दिए गए रिपोर्टिंग समय के अनुसार अपने परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे ताकि भीड़ से बचा जा सके।

विज्ञापन

BSEB Inter Board Exam: 1 फरवरी से होगी परीक्षा

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 तक राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

 




बोर्ड द्वारा जारी की गई जानकारी में स्पष्ट किया गया है कि पहली पाली के छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले, यानी सुबह 9 बजे से 9:30 बजे के बीच परीक्षा हॉल में प्रवेश मिलेगा। इसी तरह, दूसरी पाली के उम्मीदवारों को दोपहर 1:30 बजे से 2 बजे के बीच परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया जाएगा। जो उम्मीदवार समय से नहीं पहुंचेंगे, उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

BSEB Inter Exam 2025: रिपोर्टिंग समय

बीएसईबी ने स्पष्ट किया है कि सभी छात्रों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि वे भीड़ से बच सकें। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।

प्रथम पाली के लिए प्रवेश सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा और मुख्य द्वार सुबह 9 बजे बंद होगा, जबकि दूसरी पाली के लिए प्रवेश दोपहर 1 बजे से शुरू होगा और मुख्य द्वार 1:30 बजे बंद हो जाएगा।

बोर्ड ने यह भी कहा कि सभी उम्मीदवारों को निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा हॉल में प्रवेश करना होगा। अगर कोई छात्र देरी से पहुंचता है तो उसे परीक्षा में बैठने का अवसर नहीं मिलेगा और परीक्षा से वंचित होने की जिम्मेदारी पूरी तरह से उम्मीदवार की होगी।

बीएसईबी ने सभी उम्मीदवारों, उनके अभिभावकों और परीक्षा प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed