फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Students must be updated with new technology, They have to contribute to nation: Assam CM

Assam: खुद को नई तकनीक से अपडेट करना होगा, राष्ट्र के लिए योगदान देना होगा; असम के सीएम की छात्रों से अपील

Wed, 09 Jul 2025 05:11 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 09 Jul 2025 05:11 PM IST
सार

Assam: 2047 तक 'विकसित भारत' के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण पर बात करते हुए सरमा ने कहा कि इस 'अमृत यात्रा' में युवाओं को 'अमृत संतान' के रूप में निर्णायक भूमिका निभानी होगी।
 

विज्ञापन
Students must be updated with new technology, They have to  contribute to nation: Assam CM
हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : PTI

विस्तार

Assam: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने छात्रों को राष्ट्र के लिए सार्थक योगदान दे के लिए खुद को नवीनतम तकनीक से अपडेट रखने और सशक्त बनाने की सलाह दी है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने न केवल शैक्षणिक केंद्रों के रूप में, बल्कि स्थानीय क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एक प्रेरक शक्ति के रूप में भी शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका पर जोर दिया।

विज्ञापन


आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने यह बात मंगलवार को तामुलपुर में गोरेश्वर कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह के समापन समारोह में बोलते हुए कही। कॉलेज की स्थापना के बाद से इससे जुड़े सभी लोगों के योगदान की सराहना करते हुए, सरमा ने कहा कि गोरेश्वर कॉलेज ने खुद को राज्य के एक अग्रणी शैक्षणिक संस्थान के रूप में स्थापित कर लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

युवाओ को विकसित भारत की यात्रा में निर्णायक भूमिका निभानी होगी

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थान न केवल शैक्षणिक विकास के लिए, बल्कि सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए भी जिम्मेदार हैं। शरमा ने कहा कि गोरेस्वर कॉलेज वर्षों से इस दायित्व को निभा रहा है। 2047 तक 'विकसित भारत' के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण पर बात करते हुए, सरमा ने कहा कि इस 'अमृत यात्रा' में युवाओं को 'अमृत संतान' के रूप में निर्णायक भूमिका निभानी होगी।

विज्ञापन

उभरते विषय के साथ खुद को मजबूत करना होगा

उन्होंने कहा कि शिक्षा के पारंपरिक तरीके में बड़ा बदलाव आया है। छात्रों को उभरते विषयों के साथ खुद को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि एआई, क्वांटम फिजिक्स, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), ऑगमेंटेड रियलिटी और डेटा एनालिटिक्स जैसे विषयों ने बदलाव और विकास की गति को तेज कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रतिस्पर्धी दुनिया में शैक्षणिक संस्थानों में प्राप्त ज्ञान का पूरा लाभ उठाने के लिए, बाजार की मांगों के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। सरमा ने उभरते रुझानों के साथ पाठ्यक्रम को अद्यतन करने पर भी जोर दिया ताकि छात्रों को लाभ मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed